फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी, ज्वाइन करने वाले कुछ कर्मचारी भी बैठे धरने पर

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी, ज्वाइन करने वाले कुछ कर्मचारी भी बैठे धरने पर

Sun, 24 Feb 2019 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी, ज्वाइन करने वाले कुछ कर्मचारी भी बैठे धरने पर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। शनिवार को एक नाटकीय घटनाक्रम के तहत एनएचएम कर्मचारियों ने भले ही हड़ताल तोड़कर ड्यूटी ज्वाइन करने का एलान कर दिया हो, लेकिन अभी भी अनेक ऐसे कर्मचारी हैं जो ड्यूटी पर नहीं लौटे। रविवार को इन कर्मचारियों ने नागरिक अस्पताल के सामने अपना धरना पहले की तरह जारी रखा। देखने वाली बात ये थी कि रविवार को नागरिक अस्पताल के सामने दिए गए धरने में वो कर्मचारी भी शामिल थे जो शनिवार को हड़ताल तोड़ चुके थे। हालांकि वो कर्मचारी सोमवार को अपनी ड्यूटी पर जाते हैं या धरने में शामिल होते हैं, इसपर भी सबकी नजरें रहेंगी। स्वास्थ्य विभाग के अंदरूनी सूत्रों की मानें तो एनएचएम कर्मचारी यूनियन को सर्वकर्मचारी संघ से जुडने का भी खामियाजा भुगतना पड़ा है। इस बात को हड़ताल पर चल रहे कर्मचारी भी दबी जुबान में मान रहे हैं और आने वाले एक-दो दिन में ये नई डेवलेपमेंट भी सामने आ सकती है कि हड़ताली एनएचएम कर्मचारी प्रदेश स्तर पर सकसं को छोडक़र किसी अन्य यूनियन की शरण में जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed