फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 20 फरवरी तक तैयार करें पात्र परिवारों की सूची : डीसी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 20 फरवरी तक तैयार करें पात्र परिवारों की सूची : डीसी

Sat, 16 Feb 2019 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 20 फरवरी तक तैयार करें पात्र परिवारों की सूची : डीसी
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पात्र परिवारों की 20 तक सूची करें तैयार : धीरेंद्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र परिवारों को लाभ प्रदान करने के लिए 20 फरवरी तक सूची तैयार कर ली जाएगी। इसके उपरांत 28 फरवरी को पात्र परिवारों के बैंक खातों में दो हजार रुपये की पहली किश्त जारी कर दी जाएगी। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने राजस्व एवं कृषि विभाग सहित अन्य सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी यह सुनिश्चित कर लें कि पात्र परिवारों के आवेदन भरवाने के बाद उन्हें निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करवाना भी सुनिश्चित करे, क्योंकि योजना का लाभ उन्हीं परिवारों को मिलेगा, जिनके आवेदन पूर्ण रूप से भरे हुए पोर्टल पर अपलोड होंगे। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 1 फरवरी को प्रस्तुत किए गए अंतरिम बजट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के रूप में किसानों के हित में ऐतिहासिक नीति को लागू किया गया है। इस योजना के तहत 2 हेक्टेयर तक भूमि वाले किसानों को एक साल में 6 हजार रुपये की राशि सम्मान स्वरूप दी जाएगी। यह राशि दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में किसानों को उपलब्ध करवाई जाएगी।

बॉक्स
जिला के 245 गांवों में योजना के तहत भरवाए जाने हैं फार्म
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पात्र किसानों की सूची तैयार करने का कार्य शुरू कर दें। उन्होंने बताया कि ग्राम स्तरीय कमेटियों से मिलने वाले विवरण को जिला मुख्यालय पर फीड व अपलोड किया जाएगा। सूची को फाइनल करके उसे गांव में सार्वजनिक जगह पर चस्पा किया जाएगा ताकि कोई पात्र किसान योजना का लाभ लेने से वंचित न रहे। अगर कोई पात्र किसान छूट जाता है तो वह कृषि विभाग के उप निदेशक के सम्मुख अपना आवेदन कर सकता है जिसे बाद में शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. बलवंत सहारण ने उपायुक्त को अवगत करवाया कि योजना को तय समयावधि में लागू करने के लिए 5-5 गांवों के कलस्टर बनाए गए है। जिला के 245 गंावों में इस योजना के तहत फार्म भरवाए जाने हैं इसके लिए गांव स्तर पर टीम का गठन किया है। इन टीम की मॉनिटरिंग के लिए 52 कलस्टर स्तर के अधिकारी लगाए गए है, जिनकों पांच-पांच गांव दिए गए है। इसके अलावा 7 तहसील और उप तहसील स्तर पर भी प्रथम श्रेणी के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो कमेटी की रिपोर्ट को रेंडमली चैक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed