{"_id":"5c65b20fbdec225213320919","slug":"121550168591-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस परिचालक पर सीट से उठाने व अभद्र व्यवहार करने का आरोप, छात्रा ने जीएम को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस परिचालक पर सीट से उठाने व अभद्र व्यवहार करने का आरोप, छात्रा ने जीएम को दी शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस परिचालक ने छात्रा को सीट से उठाकर पीछे बैठाया, जीएम को दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। एक तरफ जहां सरकार ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का दम भर रही हैं वहीं दूसरी ओर सिरसा में पढ़ने वाली फतेहाबाद की एक छात्रा से रोडवेज बस परिचालक द्वारा बस में उसे सीट से उठाने का आरोप लगाया हैं। इस संबंध में छात्रा मोक्षा ने रोडवेज जीएम जयवीर यादव को परिचालक के खिलाफ शिकायत भी दी। इतना ही नहीं छात्रा ने शिकायत की एक कॉपी व बस का फोटो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को ट्वीट भी की है। रोडवेज जीएम जयवीर यादव ने अब तक शिकायत प्राप्त होने से इंकार किया है।
जीएम को दी शिकायत में छात्रा मोक्षा ने बताया कि बुधवार को वह सिरसा से फतेहाबाद सिरसा डिपो की बस में आ रही थी। शिकायत के अनुसार बस परिचालक ने उसे बस में सीट छोड़ने के लिए कहा। इतना ही नहीं आरोप है कि परिचालक ने उसे कहा कि पास वाले विद्यार्थियों के लिए पीछे की सीटें होती हैं इसलिए वह पीछे जाकर बैठे। परिचालक ने कहा कि बाकि की सीटें यात्रियों के लिए होती हैं जो टिकट लेते हैं। वहीं शिकायत में छात्रा ने कहा है कि रोजाना जिले के करीब 400 छात्र सिरसा पढ़ने जाते हैं लेकिन सुबह 8 बजे से लेकर साढ़े 9 बजे तक रोडवेज की केवल 4 बसें ही सिरसा की ओर जाती हैं। ऐसे में बसों में भारी भीड़ होने के कारण विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं पीएम व सीएम को किए ट्वीट में छात्रा मोक्षा ने कहा कि यह कैसी व्यवस्था है जिसमें विद्यार्थियों के पास बस पास होने के बावजूद भी उन्हें पीछे की सीटों पर बैठने को कहा जाता है। ट्वीट में छात्रा ने कहा कि बुधवार को शिकायत देेने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
वर्जन
मुझे अब तक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। अगर दफ्तर में शिकायत आई हुई है तो जरूर शुक्रवार को ही मामले पर पूरा संज्ञान लेकर शिकायत को सिरसा जीएम को भेजी जाएगी। वहीं छात्रा द्वारा की गई बसों की मांग को भी जल्द ही पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
- जयवीर यादव, जीएम रोडवेज फतेहाबाद।