फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   स्वच्छता पर अभी तक बैठकों से आगे नहीं बढ़ी बात, अब दूसरे विभागों से सक्षम युवा उधार मांगेगा प्रशासन

स्वच्छता पर अभी तक बैठकों से आगे नहीं बढ़ी बात, अब दूसरे विभागों से सक्षम युवा उधार मांगेगा प्रशासन

Sat, 08 Dec 2018 12:26 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता पर अभी तक बैठकों से आगे नहीं बढ़ी बात, अब दूसरे विभागों से सक्षम युवा उधार मांगेगा प्रशासन
स्वच्छता पर अभी तक बैठकों से आगे नहीं बढ़ी बात, अब दूसरे विभागों से सक्षम युवा उधार मांगेगा प्रशासन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। स्वच्छता सर्वेक्षण को महज एक माह बाकी रह गया है और अभी तक स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर फतेहाबाद नगर परिषद प्रशासन की तैयारियां बैठक से आगे नहीं बढ़ पाई है। शुक्रवार को इसी संदर्भ में रखी गई एक समन्वय बैठक में फिर से जब अधिकारी स्वच्छता को लेकर वही पुराने तर्क देने लगे तो मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रियंका का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने साफ कहा कि अब जब महज एक माह का समय रह गया है, अगर इस समय भी यही सब कुछ करते रहेंगे तो आखिरी समय तक जमीनी काम नहीं कर पाएंगे। दूसरी ओर अब शहर को स्वच्छता को लेकर जागरूक करने के लिए नप प्रशासन अब दूसरे विभागों से सक्षम युवा उधार मांगेगा।
एक माह तक मोबाइल एप डाउनलोड करने की ड्यूटी पर लगे रहे सक्षम, फिर भी आंकड़ा नदारद
नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार सुबह स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों के सिलसिले में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रियंका, नगर परिषद अध्यक्ष दर्शन नागपाल, ईओ जितेंद्र कुमार एवं कई पार्षद शामिल थे। नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि रोजगार कार्यालय से फतेहाबाद नगर परिषद को 50 सक्षम युवा अलॉट हुए थे, लेकिन इन दिनों महज 17 सक्षम युवा ही कार्यरत हैं। इस दौरान सीएम सुशासन सहयोगी द्वारा एक माह का काम पूछने पर सक्षम युवाओं ने उन्हें बताया कि उन्होंने एक माह में लोगों को जागरूक कर स्वच्छता एप डाउन लोड करवाई है। ये सुनते ही मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी प्रियंका भड़क गई। उन्होंने नप अधिकारियों को लताड़ लगाते हुए कहा कि 17 कर्मचारियों का पूरा एक माह सिर्फ इसी एक काम पर लगा दिया गया। उन्होंने साफ कहा कि स्वच्छता एप डाउन लोड करवाने से सर्वेक्षण में अंक नहीं मिलेंगे, इसके लिए काम करने पड़ेगा। उन्होंने इस दौरान जब स्वच्छता एप डाउन लोडिंग का आंकड़ा पूछा तो पिछले एक माह का आंकड़ा नहीं मिल सका।
विज्ञापन

सभी पार्षदों को बुलाया गया था बैठक में, महज दो पार्षद पहुंचे, तीन के पति हुए शामिल
स्वच्छता सर्वेक्षण के मद्देनजर शुक्रवार सुबह नप के बैठक कक्ष में बुलाई गई विशेष बैठक में नप प्रशासन द्वारा सभी पार्षदों को बुलाया गया था। लेकिन महज दो पार्षद राजेश जांगड़ा व राजकुमार सैनी ही बैठक में पहुंचे। इसके अलावा महिला पार्षद अनीता कुक्कड़ के पति सोनू कुक्कड़, पिंकी ग्रोवर के पति प्रमोद ग्रोवर एवं किरण नारंग की जगह पर उनके पति मनोज नारंग बैठक में शामिल हुए। इन पार्षदों के अलावा महज नप प्रधान दर्शन नागपाल व उपाध्यक्ष ही बैठक में मौजूद रही। बाकी किसी पार्षद ने बैठक में शामिल होने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुक्कड़ ने उठाई जीटी रोड से कचरा प्वाइंट हटाने की मांग, डबली ने मांगे सक्षम युवा
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर रखी गई बैठक में पार्षद प्रतिनिधि सोनू कुक्कड़ ने वार्ड नंबर 10 के तहत आने वाले जीटी रोड पर बनाए गए कचरा प्वाइंट को हटाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि नेशनल हाइवे पर कचरा का ढेर होने के चलते यहां से गुजरने वाले लोगों के सामने फतेहाबाद शहर की अच्छी छवि नहीं जाती। इसके अलावा पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद ग्रोवर डबली ने मांग रखी कि प्रत्येक पार्षद को कम से कम दो सक्षम युवा दिए जाएं जो उनके वार्ड में सफाई व्यवस्था को लेकर जागरूक करने के साथ साथ लोगों की समस्याओं को निबटाने में पार्षदों का सहयोग करें। पार्षद राजेश जांगड़ा ने सार्वजनिक शौचालयों की हालात सुधारने एवं राजकुमार सैनी ने गलियों से कचरे को जल्द उठाने की मांग रखी। इस दौरान कई सफाई दरोगाओं की शिकायत मिलने पर उनसे जवाब-तलबी भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed