फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   पुलिस ने नहीं हटाई धारा 379बी, बीजेपी नेता गोयल जमानत याचिका खारिज

पुलिस ने नहीं हटाई धारा 379बी, बीजेपी नेता गोयल जमानत याचिका खारिज

Wed, 19 Jul 2017 11:22 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने नहीं हटाई धारा 379बी, बीजेपी नेता गोयल जमानत याचिका खारिज
पुलिस ने नहीं हटाई धारा 379बी, बीजेपी नेता गोयल की जमानत याचिका खारिज
विज्ञापन


फतेहाबाद।
बिजली चोरी एवं निगम के एसडीओ के साथ मारपीट के मामले में फंसे बीजेपी के जिला सचिव विजय गोयल को बुधवार को भी अदालत से राहत नहीं मिल सकी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश आर.एस. ढांडा की अदालत ने बुधवार को बीजेपी नेता विजय गोयल की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। मामले की अगली सुनवाई अब 29 जुलाई को होनी है। बुधवार को भाजपा के स्थानीय नेता एवं परिजन गोयल को जमानत तय मानकर चल रहे थे लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक उनके खिलाफ मामले से 379बी ना हटाए जाने के चलते उनकी जमानत नहीं हो पाई। सिटी एसएचओ सोमवीर ढाका ने पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक भाजपा नेता विजय गोयल के खिलाफ मामले में धारा 379बी भी लगी हुई है और इस मामले में जांच अभी जारी है। गौरतलब है कि बिजली निगम की टीम द्वारा 4 जुलाई को बिजली चेकिंग के दौरान बीजेपी नेता विजय गोयल के भट्टू रोड़ स्थित निवास पर बिजली चोरी पाए जाने पर कनेक्शन काटा गया था जिसके बाद बीजेपी जिला सचिव के पद पर आसीन विजय गोयल ने एसडीओ भजन सिंह कंबोज पर कथित रूप से हमला करके उसके साथ मारपिटाई की थी। हालांकि विजय गोयल का कहना था कि बिजली निगम की टीम ने उसके पहुंचने से पहले ही उसके मीटर का कनेक्शन काट दिया था। मारपीट की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बिजली निगम के एसडीओ भजन सिंह की शिकायत पर विजय गोयल के अलावा उनके भाई अजय गोयल व भतीजे तरुण गोयल के खिलाफ मामला दर्ज कर पांच जुलाई को विजय गोयल को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से विजय गोयल हिसार जेल में ही हैं। बुधवार को उनकी जमानत की उम्मीद उनके समर्थक और परिजन लगा रहे थे, लेकिन कोर्ट से उनको भी झटका ही लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed