फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   1,200 bags of DAP have arrived; farmers have lined up to collect the fertilizer

Fatehabad News: डीएपी के 1200 बैग पहुंचे, खाद लेने के लिए किसानों की लगी कतार

Mon, 21 Sep 2026 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 21 Sep 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
1,200 bags of DAP have arrived; farmers have lined up to collect the fertilizer
शहर के सहकारी केंद्र पर खाद केंद्र पर खाद लेने पहुंचे किसान। संवाद
फतेहाबाद। रबी सीजन में गेहूं और सरसों की बिजाई का समय नजदीक आते ही किसानों ने डीएपी खाद जुटाना शुरू कर दिया है। सोमवार को शहर के इफको खाद केंद्र पर डीएपी के 1200 बैग पहुंचे। सूचना मिलते ही किसानों की कतार लग गई।
विज्ञापन

डीएपी खाद की खेप पहुंचने की जानकारी मिलते ही सुबह से ही किसान इफको केंद्र पर पहुंचने लगे। कुछ ही समय में केंद्र के बाहर किसानों की भीड़ जमा हो गई। किसान अपनी जरूरत के अनुसार खाद लेने के लिए घंटों कतार में खड़े रहे।
विज्ञापन

केंद्र पर खाद वितरण के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसानों को निर्धारित मात्रा में खाद दी गई। प्रत्येक किसान को पांच-पांच बैग डीएपी उपलब्ध करवाए गए। इससे अधिक से अधिक किसानों को खाद मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रबी सीजन की प्रमुख फसलों गेहूं और सरसों की बिजाई अगले माह शुरू होने की संभावना है। बिजाई का समय नजदीक आने के साथ ही डीएपी की मांग भी बढ़ रही है। इसी वजह से किसान पहले से खाद का इंतजाम करने में जुटे हैं।
---------
रबी सीजन में 25 हजार मीट्रिक टन की मांग
जिले में रबी सीजन के दौरान डीएपी खाद की कुल मांग करीब 25,000 मीट्रिक टन है। गेहूं और सरसों की बिजाई के लिए किसान पहले से ही खाद का प्रबंध करने में जुटे हैं। कृषि सीजन शुरू होने से पहले डीएपी की मांग बढ़ने के कारण खाद केंद्रों पर किसानों की आवाजाही भी बढ़ गई है।

-----
केंद्रों पर 2650 मीट्रिक टन स्टॉक
वर्तमान में जिले के विभिन्न खाद केंद्रों पर करीब 2,650 मीट्रिक टन डीएपी खाद का स्टॉक उपलब्ध है। सोमवार को इफको केंद्र पर 1200 बैग की नई खेप पहुंचने से किसानों को कुछ राहत मिली है। हालांकि रबी सीजन में जिले की कुल मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में डीएपी की और खेपों की जरूरत रहेगी। गेहूं और सरसों की बिजाई के समय खाद की मांग एक साथ बढ़ जाती है। ऐसे में वे बिजाई शुरू होने से पहले ही डीएपी खरीदकर रखना चाहते हैं, ताकि सीजन के दौरान खाद के लिए परेशानी न हो।
---------
:: केंद्र पर सुबह ही खाद पहुंची थी जिसका वितरण कर दिया है। मांग के अनुसार डीएपी खाद आती रहेगी। किसान जरूरत के अनुसार ही खाद की खरीद करें।
- दलीप बैनीवाल, मैनेजर, इफको खाद केंद्र, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed