फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   12 year old child found dengue positive

Fatehabad News: नर्सरी और दूध डेयरियों में चल रहे पानी के काटे गए 17 अवैध कनेक्शन, 22 को जारी किए नोटिस

Thu, 28 Nov 2024 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 28 Nov 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
12 year old child found dengue positive
फतेहाबाद में निर्माणधीन स्थल पर पानी के अवैध कनेक्शन काटता कर्मचारी।
फतेहाबाद। शहर में पानी के अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई करने को लेकर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की तरफ से अभियान चलाया गया। एसडीओ सतपाल रोज के नेतृत्व में टीम ने पानी के 17 अवैध कनेक्शन काटे और 22 को नोटिस जारी किया है। पानी के ये कनेक्शन नर्सरी, दूध डेयरी और निर्माणाधीन घरों के काटे गए। विभाग की इस कार्रवाई के दौरान हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

पानी के अवैध कनेक्शनों को लेकर विभाग की तरफ से सर्वे करवाया जा रहा है। इसी के आधार पर बुधवार को एक टीम गठित करके अग्रवाल कॉलोनी, सुंदर नगर, भट्टू रोड़, शिव नगर, भगवान दास कॉलोनी, मिनी बाईपास सहित कई स्थानों पर अवैध कनेक्शन काटे गए। इसके अलावा 22 अवैध कनैक्शन धारकों को नोटिस दिए गए।
विज्ञापन

एसडीओ सतपाल रोज ने बताया कि रोजाना शिकायतें आ रही हैं कि अवैध कनेक्शनों के कारण घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। नर्सरी, बाग, दूध डेयरियां व निर्माणाधीन मकानों व होटलों में अत्यधिक मात्रा में पानी की बर्बादी होने के कारण जरूरतमंद तक पानी नहीं पहुंच पाता है। इसी के चलते ये कार्रवाई की गई है। अभियान के दौरान कनिष्ठ अभियंता बलविंदर सिंह, नीरज कुमार, रामकरण, तरुण मेहता, वीरेंद्र कुमार, लीला कृष्ण, विकास कुमार सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पानी का कनेक्शन के दौरान बरतें सावधानी
एसडीओ सतपाल रोज ने प्लंबरों को भी निर्देश दिए कि विभाग की अनुमति के बिना पानी का कनेक्शन न करें। पानी का कनेक्शन सीपीवीसी पाइप या डीआई पाइप से करें। इसके लिए 15 एमएम की काली पॉलीथिन पाइप व अन्य हल्के स्तर की पाइप का प्रयोग न करें। जब लीकेज को विभाग ठीक करता है तो ज्यादातर उपभोक्ताओं के कनेक्शन में दिक्कत मिलती है। विभाग की अनुमति के बिना प्लंबर कनेक्शन को मेन पाइप लाइन से न जोड़े। अगर प्लंबर बिना मंजूरी के कनेक्शन करता हुआ पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्लंबर अपने लाइसेंस को पंजीकृत करवाकर ही कनेक्शन को जोड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed