{"_id":"66f71077b049621b4b07b4e4","slug":"12-days-left-to-apply-for-nmmss-if-selected-you-will-get-scholarship-for-four-years-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-122957-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एनएमएमएसएस के लिए आवेदन के 12 दिन बचे, चयन हुआ तो चार साल तक मिलेगी छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एनएमएमएसएस के लिए आवेदन के 12 दिन बचे, चयन हुआ तो चार साल तक मिलेगी छात्रवृत्ति
Sat, 28 Sep 2024 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 28 Sep 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
फतेहाबाद। राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृति योजना के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम ने ऑनलाइन आवेदन मांग रखे हैं। आवेदन करने को लेकर 12 दिन शेष रह गए हैं। जिला नोडल अधिकारी रमेश कुमार ने सरकारी स्कूलों के मुखियाओं को संबंधित विद्यार्थियों के आवेदन करवाने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि जिले के सरकारी स्कूलों में 8वीं कक्षा के 10,407 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। विद्यार्थी 10 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 17 नवंबर को चयन के लिए परीक्षा लेगा। इस योजना में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के विद्यार्थी ही भाग ले सकते हैं। चयन होने के बाद विद्यार्थी को चार साल तक हर माह एक हजार रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिलेगी। नियम ये भी है कि विद्यार्थी सरकारी स्कूल में पढ़ाई करता हुआ होना चाहिए और हर साल उसका पंजीकरण जरूरी है।
एनएमएमएसएस में चयन को लेकर परीक्षा दो चरणों में होगी और ये 90-90 अंक की होगी। पहले चरण में मानसिक योग्यता परीक्षण संबंधित परीक्षा होगी। दूसरे चरण में बौधिक योग्यता परीक्षण परीक्षा होगी। इसमें विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा को लेकर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड एडमिट कार्ड 10 दिन पहले जारी करेगा। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक होगी।
विज्ञापन
-- -- -
परीक्षा को लेकर ये विद्यार्थी होंगे पात्र
- सरकारी स्कूल के विद्यार्थी ही कर सकते हैं आवेदन।
- विद्यार्थी द्वारा 7वीं कक्षा सरकारी स्कूल से पास की होनी चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय साढ़े 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
- केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, केजीबीवी के विद्यार्थी इसमें आवेदन नहीं कर सकते हैं।
-
141 विद्यार्थियों का हुआ पिछले साल चयन
एनएमएमएसएस को लेकर पिछले साल 2524 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जारी हुए परिणाम में 141 विद्यार्थियों का चयन हुआ। सबसे ज्यादा भूना खंड के 60 विद्यार्थियों का चयन हुआ। फतेहाबाद के 11, रतिया के 17, जाखल के 9, टोहाना के 19, भट्टूकलां के 25 विद्यार्थियों का इसमें चयन हुआ चुका है।
-
एनएमएमएसएस के तहत आवेदन प्रक्रिया जारी है। स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित विद्यार्थियों के आवेदन करवाएं ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके। चयनित विद्यार्थियों को चार साल तक हर माह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी।
- रमेश कुमार, जिला गणित विशेषज्ञ