{"_id":"61d08ab1b3f1e30af75a732a","slug":"11th-student-found-corona-infected-fatehabad-news-hsr620973234","type":"story","status":"publish","title_hn":"11वीं का छात्र मिला कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11वीं का छात्र मिला कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
फतेहाबाद में कोरोना सैंपल लेते हुए स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण जिले में बढ़ना शुरू हो गया है। शनिवार को जिले में कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। गांव खाराखेड़ी के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 17 वर्षीय 11वीं कक्षा का छात्र की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने यहां पर शुक्रवार को 59 छात्रों के कोरोना के सैंपल लिए थे। जांच के दौरान एक छात्र की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।
राहत ये है कि छात्र की कोई ट्रैवलिंग हिस्ट्री नहीं है और न ही कोई लक्षण है। फिलहाल विभाग की टीम कोरोना पॉजिटिव मिले छात्र को होम आइसोलेट कर दिया है। वहीं शनिवार को टीम ने जवाहर नवोदय में भी कोरोना के सैंपल लिए हैं। कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में करीब 40 दिनों तक राहत रही है लेकिन अब पिछले तीन दिनों से जिले में कोरोना पॉजिटिव केस मिल रहे है। पहले कनाडा से आया युवक पॉजिटिव मिला है, ओमिक्रॉन जांच के लिए सैंपल लैब में भेजा हुआ है। शुक्रवार को भट्टू निवासी युवती पॉजिटिव मिली थी। अब शनिवार को छात्र पॉजिटिव मिला है। फिलहाल तीन एक्टिव केस जिले में है।
नहीं बढ़ रही सैंपलिंग, 651 लोगों के ही लिए सैंपल
जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर सैंपलिंग नहीं बढ़ रही है। शनिवार को जिले में कोरोना के 651 ही सैंपल लिए गए है। इसमें 563 सैंपल आरटीपीसीआर है और 88 सैंपल रेपिड एंटीजन है। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने रोजाना डेढ़ हजार सैंपल लेने के आदेश जारी कर रखे है। अभी लैब से फिलहाल 1197 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है।
विज्ञापन
कोट
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव खाराखेड़ी के सरकारी स्कूल में सैंपल लिए थे, सैंपल जांच में एक छात्र की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। छात्र में फिलहाल कोई लक्षण नहीं है।
- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन