फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   11696 people took the first dose of the vaccine on the first day

पहले दिन 11696 लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
11696 people took the first dose of the vaccine on the first day
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाता पात्र। - फोटो : Fatehabad
कोरोना टीकाकरण के मेगा कैंप में दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य पहले दिन ही अधूरा रहा। दूसरी डोज लगवाने वाले शिविर में नहीं पहुंचे। जिले में पहली डोज के मुकाबले दूसरी डोज 40 फीसदी ने ही लगवाई। हालांकि पहली डोज लगवाने वालों ने पहले दिन ही लक्ष्य पूरा कर दिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक टीकाकरण कैंप में 18 हजार को दूसरी और 12 हजार को पहली डोज लगवाने का लक्ष्य रखा गया है। कैंप के पहले दिन 4626 लोगों ने ही दूसरी डोज लगवाई है जबकि 11696 लोगों ने पहली डोज लगवाई है। जिले में अब तक 468340 लोग कोरोनारोधी वैक्सीन लगवा चुके हैं। इसमें 365604 लोगों ने पहली डोज लगवाई है जबकि 102736 लोग दोनों डोज लगवा चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में ये हुआ टीकाकरण
कोविशील्ड कोवैक्सीन
पात्र पहली दूसरी पहली दूसरी
फ्रंटलाइन वर्कर्स 13 18 0 7
60 साल से ऊपर 970 928 39 38
45 से 59 साल 2697 1502 74 82
18 से 44 साल 7655 1889 248 164
आज भी लगेगा टीकाकरण शिविर
कोरोना टीकाकरण के मेगा कैंप का शनिवार को भी आयोजन किया जाएगा। जिले में 141 जगहों पर टीकाकरण कैंप होगा। कई जगहों पर स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम भी कोरोनारोधी वैक्सीन लगाएगी। 30 हजार में से अब 13678 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य बाकी रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे दिन भी जिले में नहीं मिला नया केस
कोरोना संक्रमण को लेकर राहत भरी खबर है। जिले में शुक्रवार को कोरोना का नया केस नहीं मिला है। जिले में फिलहाल चार एक्टिव केस हैं। शुक्रवार को जिले में 1294 कोरोना सैंपल लिए गए। इसमें फिलहाल 1005 आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed