फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   लेखन प्रतियोगिता में आईजी कालेज ने मारी बाजी, पेटिंग में केटी कालेज रहा प्रथम

लेखन प्रतियोगिता में आईजी कालेज ने मारी बाजी, पेटिंग में केटी कालेज रहा प्रथम

Thu, 28 Feb 2019 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
लेखन प्रतियोगिता में आईजी कालेज ने मारी बाजी, पेटिंग में केटी कालेज रहा प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। भोड़ियाखेड़ा स्थित चौधरी मनीराम गोदारा राजकीय महिला महाविद्यालय में कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ की ओर से जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें फतेहाबाद जिले के छह महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाषण प्रतियोगिता, कविता-पाठ, वाद-विवाद, निबंध लेखन, पोस्टर मेंकिंग, पेंटिंग, स्लोगन लेखन आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
लेखन प्रतियोगिता में आईजी कॉलेज टोहाना से कृष्ण प्रथम, एमएम पीजी कॉलेज से कल्पना यादव द्वितीय, डिक्लेमेशन में एमएम पीजी कॉलेज से निशा प्रथम, सीएमजी जीसीडब्ल्यू भोडिया खेड़ा से सुमन रानी द्वितीय, स्लोगन राइटिंग में राजकीय महाविद्यालय भट्टू कलां से कमलेश प्रथम, सीएमजी जीसीडब्ल्यू भोडिया खेड़ा से रजनी बाला द्वितीय, पेंटिंग प्रतियोगिता में केटी कॉलेज रतिया से कृष्ण कुमार ने प्रथम तथा एमएम पीजी कॉलेज से कमल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डिबेट प्रतियोगिता में एमएम पीजी कॉलेज से तमन्ना व प्रदीप ने प्रथम, कविता पाठ में सीएमजी जीसीडब्ल्यू भोड़ियाखेड़ा से सूरजमुखी प्रथम तथा आईजी कॉलेज टोहाना से मंगल सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वीना गोदारा व डॉ. हवा सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से छात्राओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर सम्मानित किया। महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका प्रो. नवजीत कौर की अध्यक्षता में विद्यार्थियों ने कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, मताधिकार आदि विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. प्रियंका सिंगला, डॉ मीत, डॉ अनुराधा, डॉ सीमा, डॉ. कर्मजीत कौर, प्रो. सतीश वर्मा, प्रो. सोना देवी, प्रो. किरण, प्रो. अल्पना, प्रो. विरेन्द्र व प्रो. ममता ने निभाई। मंच संचालन प्रो. रीटा व डॉ. मोहिना ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर डॉ सुखविन्द्र सिंह, डॉ वैजयंती, प्रो. दिनेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed