{"_id":"5c0eb8d7bdec22417e301091","slug":"11544468695-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूसकांड के बावजूद अविश्वास प्रस्ताव करवाने पर अडिग जिला प्रशासन, 12 को ही होगी वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूसकांड के बावजूद अविश्वास प्रस्ताव करवाने पर अडिग जिला प्रशासन, 12 को ही होगी वोटिंग
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। जिला परिषद चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव से पहले जिप पार्षदों की खरीद-फरोख्त की घटनाएं सामने आने के बावजूद जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि 12 दिसंबर को जिला परिषद भवन में गीता नांगली के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हाउस के पटल पर रखा जाएगा और वोटिंग भी करवाई जाएगी।
इसके लिए कोरम का पूरा होना अनिवार्य रहेगा। कोरम पूरा ना होने की स्थिति को छोड़कर बाकी किसी भी स्थिति में वोटिंग को नहीं टाला जाएगा। खुद जिला उपायुक्त डा. जेके आभीर ने इसकी पुष्टि की है। अमर उजाला से बातचीत में डीसी डा. जेके आभीर ने कहा कि खरीद-फरोख्त की घटनाएं बाहरी घटनाएं मानी जाती हैं। इन खबरों में कितनी सच्चाई है, ये जांच का विषय है। ऐसे में हाउस की बैठक और अविश्वास प्रस्ताव को टाला नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह दस बजे से इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। डा. आभीर ने कहा कि नैतिक रूप से भले ही ऐसी स्थिति पर सवाल उठाए जा सकते हों, लेकिन प्रशासन को नियमानुसार ही सारे काम करने होते हैं।