फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   फतेहाबाद स्काऊटिंग के सितारे को राज्यपाल ने किया सम्मानित

फतेहाबाद स्काऊटिंग के सितारे को राज्यपाल ने किया सम्मानित

Sat, 26 May 2018 12:37 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद स्काऊटिंग के सितारे को राज्यपाल ने किया सम्मानित
फतेहाबाद स्काउटिंग के सितारों को राज्यपाल ने किया सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। हरियाणा राज्य भारत स्काउट एंड गाइड के तत्वाधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन राजभवन चंडीगढ़ में किया गया। समारोह में राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने विभूतियों को अवार्ड दिए। उनके साथ भारत स्काउट एंड गाइड के नेशनल कमिश्नर केके खण्डेलवाल व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन भी उपस्थित थे। समारोह में जिला फतेहाबाद का नेतृत्व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती संगीता बिश्नोई व जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने किया।

जिला संगठन आयुक्त रामचन्द्र वर्मा ने बताया कि इस सम्मान समारोह में हरियाणा के सभी जिलों के लगभग 200 अधिकारियों, अध्यापकों व बच्चों को सम्मानित किया गया। जिला फतेहाबाद से जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग को स्काउट गतिविधियों में तृतीय स्थान व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई को कब में द्वितीय व बुलबुल में द्वितीय रहने पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा जिला संगठन आयुक्त स्काउट रामचन्द्र वर्मा व जिला संगठन आयुक्त महाबीर प्रसाद को भी विशेष उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। राजकीय प्राथमिक पाठशाला भिरड़ाना-2 से कब मनप्रीत को बेस्ट कब अवार्ड, राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय बनगांव की रेणुका को बेस्ट बुलबुल, राजकीय कन्या व.मा.विद्यालय फतेहाबाद की भारती को बेस्ट गाइड अवार्ड व राजकीय मिडल स्कूल एमपी सौत्र के लवप्रीत सिंह को बेस्ट स्काउट अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिला संगठन आयुक्त महाबीर प्रसाद ने बताया कि जिला फतेहाबाद की कब-बुलबुल यूनिट ने पूरे हरियाणा में सभी प्रकार की गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 45 अवार्ड हासिल कर प्रदेशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया। फरवरी में 400 बच्चों का जिला स्तरीय कब-बुलबुल कैम्प भी लगाया गया था। श्री मती बिश्नोई ने बताया कि भविष्य में हम लगभग 100 अध्यापक व 100 अध्यापिकाओं को प्रशिक्षित करेंगे। वर्षभर हर खंड में एक-एक चतुर्थ चरण कैम्प लगाने की योजना है। इसके अलावा नवम्बर में 400 बच्चों का जिला स्तरीय कैम्प भी लगाया जाएगा। अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों व अध्यापकों को विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed