{"_id":"5a1475ed4f1c1b69678bd1d5","slug":"11511290349-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 इंस्पेक्टरों सहित 50 पुलिसकर्मियों के तबादले, सुरेंद्र होंगे सिटी एसएचओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 इंस्पेक्टरों सहित 50 पुलिसकर्मियों के तबादले, सुरेंद्र होंगे सिटी एसएचओ
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
जिले के नए पुलिस कप्तान दीपक सहारण ने पुलिस विभाग में जिलास्तर पर व्यापक बदलाव करते हुए 50 पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए हैं। मंगलवार शाम जारी तबादला सूची में 11 पुलिस इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। एसपी दीपक सहारण द्वारा जारी की गई तबादला सूची के अनुसार शहर थाने के इंचार्ज आत्माराम को भूना थाना प्रभारी बनाया गया है उनकी जगह शहर थाने की कमान सुरेंद्र कुमार संभालेंगे। इसी तरह फतेहाबाद सदर थाना इंचार्ज बिमला देवी को महिला थाने की कमान सौंपी गई है।
पहले महिला थाने की कमान इंस्पेक्टर मंजू देवी को सौंपने की चर्चा थी, लेकिन उनके अवकाश पर चले जाने के चलते उनका तबादला फिलहाल रोका गया है। फतेहाबाद सदर थाने में अब इंस्पेक्टर विक्रमजीत को एसएचओ बनाया गया है। विक्रमजीत पहले भूना में बतौर थाना प्रभारी तैनात थे। टोहाना सिटी थाने का इंचार्ज हरबंसल लाल को बनाया गया है जबकि निवर्तमान टोहाना सिटी इंचार्ज प्रदीप कुमार को पुलिस लाइन में लगाया गया है। इसी तरह इंस्पेक्टर रणधीर सिंह को भट्टू थाने में भेजा गया है। एसपी दीपक सहारण ने अपनी नियुक्ति के तीन दिन में ही 11 इंस्पेक्टरों को इधर से उधर कर पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है। लघु सचिवालय की तीसरी मंजिल पर स्थित पुलिस मुख्यालय में इन आदेशों को लेकर खासी गहमागहमी चलती रही।