फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   कनाडा में हरियाणा स्वर्ण जयंति समारोह में पहुंचे बराला, प्रवासी भारतीयों के योगदान को सराहा

कनाडा में हरियाणा स्वर्ण जयंति समारोह में पहुंचे बराला, प्रवासी भारतीयों के योगदान को सराहा

Mon, 20 Nov 2017 10:26 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
कनाडा में हरियाणा स्वर्ण जयंति समारोह में पहुंचे बराला, प्रवासी भारतीयों के योगदान को सराहा
कनाडा में हरियाणा स्वर्ण जयंती समारोह में पहुंचे बराला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना । भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना के विधायक सुभाष बराला ने कनाडा में हरियाणा वासियों द्वारा आयोजित हरियाणा स्वर्ण जयंती उत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इसमें हरियाणा संघ के चेयरमैन डॉ. आजाद कौशिक, अध्यक्ष प्रवेश सांगवान और उपाध्यक्ष राजेश वशिष्ठ भी अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
समारोह में कनाडा में बसे हरियाणवी लोगों ने लोक गीत, रागनी, और लोक नृत्य सहित प्रदेश की संस्कृति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कनाडा में बसे हरियाणा वासियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के द्वारा देश में लागू की गई अनूठी योजनाओं के कारण आज उनका सिर गर्व से ऊंचा हो गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना के विधायक सुभाष बराला ने स्वर्ण जयंती की बधाई दी, और खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें गर्व है उन सभी प्रवासी भारतीयों पर जो कनाडा में रहते हुए भी अपनी हरियाणवी संस्कृति को नही भूले और अपनी मेहनत के दम पर यहां एक अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed