फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   सीएम 9 दिसंबर से दो दिन के लिए फतेहाबाद में, रात्रि प्रवास में पंजाबी समाज से भी हो सकते हैं मुखातिब

सीएम 9 दिसंबर से दो दिन के लिए फतेहाबाद में, रात्रि प्रवास में पंजाबी समाज से भी हो सकते हैं मुखातिब

Sat, 18 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
सीएम 9 दिसंबर से दो दिन के लिए फतेहाबाद में, रात्रि प्रवास में पंजाबी समाज से भी हो सकते हैं मुखातिब
सीएम 9 दिसंबर से दो दिन के लिए फतेहाबाद में
विज्ञापन


सुरेंद्र असीजा
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का बहुप्रतीक्षित दो दिवसीय प्रवास 9 दिसंबर को हो सकता है। इस दो दिवसीय प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ जिले के विकास कार्यों की समीक्षा करने के साथ साथ अगले चुनावों के मद्देनजर लोगों के दिल की टोह लेने का भी प्रयास करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम मनोहर लाल 9 दिसंबर की रात को फतेहाबाद जिले के पंजाबी समाज से भी मुखातिब हो सकते हैं। पूरी संभावना है कि 9 दिसंबर की रात को सीएम जिले के पंजाबी समाज के प्रबुद्धजनों के साथ डिनर भी करें। नगर परिषद के प्रधान दर्शन नागपाल ने सीएम के प्रस्तावित दौरे की पुष्टि की है।

पंजाबी धर्मशाला की मांग चढ़ सकती है सिरे
सूत्रों की मानें तो अपने दो दिवसीय फतेहाबाद प्रवास के दौरान सीएम पंजाबी समाज की लंबे समय से चली आ रही पंजाबी धर्मशाला की मांग को सिरे चढ़ा सकते हैं। इस संदर्भ में स्वामी धर्मदेव की अगुवाई में पंचनद का एक शिष्टमंडल काफी पहले मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंप चुका है। इसके अलावा सीएम जिले में जारी विकास कार्यों एवं अधिकारियों के रूख पर भी लोगों से चर्चा कर सकते हैं। अभी तक जिन जिलों में भी मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय प्रवास किए हैं, उनमें सीएम ने जनता दरबार लगाकर लोगों की शिकायतें भी सुनी हैं। ऐसे में पूरी संभावना है कि फतेहाबाद में भी सीएम जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं के समाधान करने के निर्देश जारी कर दें।
विज्ञापन

बराला के विदेश दौरे के चलते आगे खिसका है कार्यक्रम
ये भी जानकारी मिली है कि पहले फतेहाबाद जिले में सीएम का कार्यक्रम 19 नवंबर का था लेकिन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के कनाडा दौरे के चलते ऐन मौके पर सीएम के कार्यक्रम को आगे खिसका दिया गया है। बराला कनाडा दौरे से 23 नवंबर की रात को आ जाएंगे। इसके बाद सीएम का कार्यक्रम 9 दिसंबर को जाकर ही मिल सका। हालांकि इस संदर्भ में अभी तक जिला प्रशासन के पास कोई औपचारिक सूचना नहीं पहुंची है लेकिन माना जा रहा है कि नवंबर के अंतिम सप्ताह तक फतेहाबाद जिला प्रशासन के पास भी औपचारिक रूप से सीएम कार्यक्रम की सूचना पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल 9-10 दिसंबर को फतेहाबाद आएंगे। उनका रात्रि प्रवास भी फतेहाबाद में ही होगा। इस दौरे से जिले को काफी उम्मीदें हैं, खासकर पंजाबी समाज की बहुप्रतीक्षित पंजाबी धर्मशाला की मांग की जाएगी। उम्मीद है कि सीएम इस संदर्भ में सकारात्मक जवाब देंगे।
दर्शन नागपाल, नगर परिषद अध्यक्ष, फतेहाबाद ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed