फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   सीसीटीवी के लिए सांसद की ग्रांट पर डीसी ने लिया संज्ञान, ईओ को दिए सीसीटीवी खरीद का काम जल्द पूरा करने का निर्देश

सीसीटीवी के लिए सांसद की ग्रांट पर डीसी ने लिया संज्ञान, ईओ को दिए सीसीटीवी खरीद का काम जल्द पूरा करने का निर्देश

Thu, 21 Sep 2017 11:59 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी के लिए सांसद की ग्रांट पर डीसी ने लिया संज्ञान, ईओ को दिए सीसीटीवी खरीद का काम जल्द पूरा करने का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
शहर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरों के लिए डीसी हरदीप सिंह खुद आगे आएं हैं। शहर की सुरक्षा के मद्देनजर सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी द्वारा ग्रांट देने के एक मामले का संज्ञान लेते हुए डीसी हरदीप सिंह ने इस मामले में नगर परिषद प्रशासन को सीसीटीवी कैमरों की खरीद का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। खुद डीसी हरदीप सिंह ने इसकी पुष्टि की है। गौरतलब है कि लगभग छह माह पहले अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए सिरसा सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी ने फतेहाबाद जिले में विभिन्न जगहों पर सीसीटीवी कैमरों के लिए ग्रांट का ऐलान किया था। लेकिन नगरपरिषद प्रशासन की ओर से इस मामले में एस्टीमेट बनाकर भेजने का काम लंबित होने के चलते सांसद की घोषणा सिरे नहीं चढ़ सकी थी। इसी का संज्ञान लेते हुए डीसी हरदीप सिंह ने इस मामले में नए आदेश जारी किए हैं।
इसलिए है जिले में सीसीटीवी कैमरों की जरूरत
फतेहाबाद जिला वैसे शांतप्रिय कहा जाता है लेकिन पुलिस मैन्युअल में स्नैचिंग और डकैती को सबसे गंभीर क्राइम की श्रेणी में रखा जाता है, इसके पीछे वजह ये होती है कि स्नैचिंग और डकैती जैसे क्राइम से शहर की शांति भंग होती है और इससे लोगों के मन में डर पैदा होता है। लेकिन पिछले कुछ समय से फतेहाबाद जिला स्नेचिंग और लूटपाट करने वाले बदमाशों का गढ़ बनता जा रहा है। शहर में बीते दिन भीवां बस्ती क्षेत्र में एक स्कूल से लौटती बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने ही नहीं आता, अगर सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद नहीं हुई होती। इसी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा चेन स्नैचिंग एवं पर्स छीनने की कई घटनाओं का पर्दाफाश सीसीटीवी फुटेज से ही हुआ है। बीते दिन रतिया में मोबाइल शोरूम पर हुई चोरी मामले में भी सीसीटीवी फुटेज देखकर ही आरोपी की पहचान हो सकी थी, और अगले दिन आरोपी पकड़ा गया।
विज्ञापन

डेरा प्रकरण में प्रशासन के लिए काफी फायदेमंद रहे थे एचडी सीसीटीवी
डेरा सच्चा सौदा विवाद के दौरान शहर की व्यवस्था पर नजर बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पूरे जिले में हाई डेफीनेशन वाले कैमरे जिले में विभिन्न जगहों पर लगाए थे। इन कैमरों की मदद से पूरे प्रकरण के दौरान प्रशासन जिला में कानून व्यवस्था पर नजर बनाये रखने में कामयाब हुआ था। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा इनमें से अधिकतर कैमरे किराये पर लिए गए थे। ऐसे में अगर जिला प्रशासन इतनी क्वालिटी के कैमरे स्थाई तौर पर जिले में विभिन्न जगहों पर लगा देता है तो इससे स्नैचिंग एवं अन्य अपराधों में भी मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहाबाद शहर में इन जगहों पर सीसीटीवी लगाने का था प्रस्ताव
1. नया बस अड्डा
2. पुराना बस अड्डा
3. शहर की सभी सीमाओं पर
4. शहर के सभी मुख्य बाजारों में
5. गर्ल्स कालेज एवं गर्ल्स स्कूल के पास
6. लाल बत्ती चौक पर
7. सभी मुख्य मार्गों पर
जिले में सीसीटीवी लगाने के लिए सिरसा सांसद चरणजीत रोड़ी जी द्वारा ग्रांट की घोषणा का मामला मेरे में संज्ञान में आया था। मैने इस बाबत नगर परिषद ईओ को निर्देश दिए हैं कि वो इस मामले का फॉलोअप करें और सांसद महोदय से बात करके घोषणा से अधिक ग्रांट लेने का प्रयास करें ताकि पूरे जिले में सीसीटीवी लगाने में मदद मिल सके।
- हरदीप सिंह, जिला उपायुक्त, फतेहाबाद ।
21एफटीबीपी15 : फतेहाबाद के फव्वारा चौक पर लगा सीसीटीवी कैमरा, जिसकी क्षमता काफी कम है।
21एफटीबीपी16 : हरदीप सिंह, जिला उपायुक्त, फतेहाबाद ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed