{"_id":"59bd753d4f1c1b27688b4ee0","slug":"11505588541-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहित जोड़े का अशर्ील वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज 17-57-25","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवविवाहित जोड़े का अशर्ील वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज 17-57-25
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नव विवाहित जोड़े का अश्लील वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज
फतेहाबाद।
जिले के एक गांव में रहने वाले दंपति का अश्लील वीडियो इन दिनाें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बीच दंपति पर समाज में अश्लीलता फैलाने व सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने दोनों के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दे दी जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी बिमला देवी ने इसकी पुष्टि की है। इस बारे में महिला थाना प्रभारी बिमला देवी ने बताया कि जिले के एक गांव के कुछ लोग बीते दिन थाने में आए और शिकायत दी, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है। लोगों ने बताया कि गांव के ही एक युवक और उसकी पत्नी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर फैल रहा है, जिसका सामाजिक दुष्प्रभाव पड़ रहा है। यह विडियो बच्चों और युवाओं के लिए गलत है। लोगों ने कार्रवाई की मांग की। ये भी बताया गया है कि दंपत्ति ने हाल ही में मंदिर में प्रेम विवाह रचाया है। इस वीडियो के साथ ही इसी दंपति द्वारा मंदिर में शादी करते के भी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। वीडियो को देख कर अंदेशा जताया जा रहा है कि वीडियो कुछ माह पुराना है और लगता है कि भूलवश इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया गया होगा। विडियो वायरल होने के बाद उक्त गांव के अलावा आसपास क्षेत्र में भी सनसनी फैली हुई है।