{"_id":"5b2be6384f1c1b2b428b6127","slug":"111529603640-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाखल का युवक नहाते समय लुधियाना नहर में डूबा, तलाश में जुटे पुलिस-परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाखल का युवक नहाते समय लुधियाना नहर में डूबा, तलाश में जुटे पुलिस-परिजन
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जाखल। जाखल के सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट भूषण सिंगला का इकलौता बेटा लुधियाना की एक नहर में नहाते समय डूब गया। घटना को लेकर जाखल मंडी में हड़कंप मचा है। अनेक मंडी वासियों सहित युवक के परिजन लुधियाना की नहर में उसकी तलाश कर रहे हैं लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। लुधियाना के डेहलां थाना में इसकी सूचना दी गई है। पुलिस की मदद से परिजन उसकी तलाश में लगे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार जाखल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट भूषण सिंगला का 20 वर्षीय इकलौता बेटा हिमांशु सिंगला लुधियाना के पास गुरु नानक मेडिकल कॉलेज गोपालपुर में जीएएमएस का कोर्स कर रहा था। वह प्रथम वर्ष का छात्र था। बुधवार शाम को हिमांशु अपने कुछ साथियों के साथ हॉस्टल से पास की कैंडवी नहर में नहाने के लिए गया था। लेकिन बताया गया है कि पैर फिसलने से वह नहर में बह गया और डूब गया। उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। जैसे ही इस घटना का जाखल में हिमांशु के परिजनों को पता चला तो परिवार के अनेक लोग लुधियाना पहुंच कर हिमांशु की तलाश में लगे हैं। पारिवारिक सदस्य सुनील मिंटा ने बताया कि घटना के करीब 24 घंटों बाद भी हिमांशु सिंगला का कुछ पता नहीं चला है। जिसकी अभी भी तलाश की जा रही है।