फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   शहीद बाबा दीप सिंह स्कूल में अध्यापक अभिभावक बैठक आयोजित

शहीद बाबा दीप सिंह स्कूल में अध्यापक अभिभावक बैठक आयोजित

Sat, 26 May 2018 12:45 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
शहीद बाबा दीप सिंह स्कूल में अध्यापक अभिभावक बैठक आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
शहीद बाबा दीप सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अहरवा में अध्यापक अभिभावक मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पांचवीं कक्षा तक के सभी अभिभावकों को आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्य कमलदीप सिंह व स्कूल प्रिंसिपल विजय सिंह चौहान ने अभिभावकों का स्वागत किया तथा जिन अभिभावकों ने इस बार अपने बच्चों का दाखिला करवाया है, उन सभी का धन्यवाद किया।

संस्था के सदस्य कमलदीप सिंह ने कहा कि आप लोगों ने हमारे स्कूल पर विश्वास किया तो आपके विश्वास को ठेस नहीं लगने देंगेे। स्कूल प्रिंसिपल ने बताया कि सभी बच्चों को आधुनिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास द्वारा खेल-खेल में अच्छी से अच्छी शिक्षा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारे अनुभवी व मेहनती स्टाफ द्वारा प्रत्येक बच्चे की कमजोरियों को समझ कर उसे बेहतर बनाने का प्रयास किया जाता है। कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। संस्था के सदस्य कमलदीप सिंह ने सभी अभिभावकों का आभार जताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग करने का आह्वान किया ताकि आने वाले समय में इस ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल को और भी बेहतर कर सके। इस अवसर पर रतिया व फतेहाबाद न्यायालय परिसर से एडवोकेट योगेश मेहता, एडवोकेट नरेन्द्र मलिक व एडवोकेट नरेश अरोड़ा ने शिरकत की। उन्होंने बच्चों को कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों को विभिन्न प्रकार की कानूनी जानकारी दी। अंत में प्रिंसिपल विजय सिंह चैहान ने सभी एडवोकेट को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था सदस्य अमनदीप कौर, रमनदीप सिंह व स्कूल स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed