{"_id":"5acd0b5f4f1c1b1e3d8b4735","slug":"111523387231-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से किसान की 4 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से किसान की 4 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जली
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
गांव समैण में बिजली की तारों में शार्ट सर्किट के चलते एक किसान की चार एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। मामले की सूचना ग्रामीणों ने दमकल विभाग को दी, लेकिन दमकल विभाग की गाड़ी आने से पहले ही किसानों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पा लिया। पीड़ित किसान ने सरकार से मुआवजे की मांग की है ताकि वह इस नुकसान की भरपाई कर सके।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव समैण में मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे किसान हरीचंद के खेतों अचानक में आग लग गई। हवा चलने के कारण यह आग बढ़ती चली गई। जिसके चलते ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड व खेत के मालिक को दी। आग को बुझाने के लिए ग्रामीणो ंने लगातार अपने प्रयास शुरू कर दिए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड के आने से पहले आग पर काबू पा लिया। आग के चलते किसान की 4 एकड़ खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग का कारण बिजली की तारों में शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।