फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   राज्य स्तरीय कबड्डी महाकुंभ 25 से फतेहाबाद के एमएम कालेज में, 34 कालेजों के खिलाड़ी करेंगे शिरकत

राज्य स्तरीय कबड्डी महाकुंभ 25 से फतेहाबाद के एमएम कालेज में, 34 कालेजों के खिलाड़ी करेंगे शिरकत

Sun, 24 Feb 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय कबड्डी महाकुंभ 25 से फतेहाबाद के एमएम कालेज में, 34 कालेजों के खिलाड़ी करेंगे शिरकत
एमएम कॉलेज में राज्य स्तरीय कबड्डी महाकुंभ कल से
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों में अपना परचम लहराने के बाद खेलों के क्षेत्र में भी मनोहर मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने प्रदेशभर में खास पहचान बनाई है। कॉलेज में कबड्डी खेल को बढ़ावा देने के लिए कबड्डी खेल अकादमी स्थापित की गई है। एमएम कॉलेज में उपलब्ध सुविधाओं को देखते हुए हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट हरियाणा द्वारा इस बार चौथी हरियाणा राज्य इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 28 फरवरी तक किया जाएगा।

एमएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने बताया कि 25 फरवरी को उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी डॉ. दलेल सिंह होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर पदमश्री एवं द्रोणाचार्य अवार्डी डॉ. सुनील डबास, जिला पार्षद राजेश कसवां भाग लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमएम एजुकेशन सोसायटी के प्रधान राजीव बत्रा करेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का समापन 28 फरवरी को होगा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर सीडीएलयू सिरसा के उपकुलपति प्रो. विजय कायत भाग लेंगे और विजेताओं को सम्मानित करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां, सर्वजातीय मंच हरियाणा के अध्यक्ष विजय चौधरी भाग लेंगे जबकि अध्यक्षता नगरपरिषद फतेहाबाद चेयरमैन दर्शन नागपाल करेंगे। डॉ. गुरचरण दास ने बताया कि हर्ष की बात है कि हायर एजुकेशन द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता के लिए एमएम कॉलेज का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता कॉलेज के दीवानचंद बत्रा ऑडिटोरियम में एमएम कॉलेज शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डा. रामगोपाल काजल की देखरेख में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में ऐलनाबाद, सिरसा, रोहतक, फरीदाबाद, घरौंडा, जींद, झज्जर, सांपला, पेहवा, भोडिय़ाखेड़ा, सफीदों, अम्बाला, बावल, बरवाला, नारायणगढ़, नारनौंद, पानीपत, उचाना, भिवानी, रतिया, आदमपुर, भूना, बहबलपुर, हिसार, बहादुरगढ़ कॉलेजों के खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed