फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   नगरपरिषद कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर जताया रोष

नगरपरिषद कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर जताया रोष

Thu, 14 Feb 2019 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
नगरपरिषद कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगरपरिषद फतेहाबाद के कर्मचारियों ने वीरवार को काले बिल्ले लगाकर गेट मीटिंग की और सरकार के खिलाफ रोष जताया। गेट मीटिंग की अध्यक्षता प्रधान राजाराम टाक ने की व संचालन सचिव सतबीर सहारण ने किया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिला प्रधान ओमप्रकाश लोट ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर बिलकुल गंभीर नहीं है।

आए दिन कर्मचारियों को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन के लिए मजबूर किया जा रहा है। आगामी आंदोलन की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 18 व 19 फरवरी को 5-5 कर्मचारी 12 संघ के लिए भूख हड़ताल पर बैठेंगे वहीं 21 फरवरी को दिल्ली कूच किया जाएगा। इसके बाद 27 फरवरी को मुख्यमंत्री के आवास पर भी नगरपालिका कर्मचारी संघ द्वारा रोष जताया जाएगा। राज्य उपप्रधान रमेश तोषामढ़ ने बताया कि मांगों को लेकर पूरे हरियाणा में किए गए आंदोलन के चलते सरकार ने कर्मचारी संघ के साथ जो समझौता किया था, सरकार उस पर खरी नहीं उतरी है तथा कर्मचारियों के साथ कुठाराघात किया है। कर्मचारियों के रोष को देखते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ ने सरकार के साथ दो-दो हाथ करने का मन बना लिया है। समय रहते सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों को शिष्टमंडल के साथ बातचीत करके समाधान करे अन्यथा आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस अवसर पर सुरेन्द्र लोट, शकुंतला, नरेश राणा, सत्यवान, सलोचना, किरण बाला, रूलीराम सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed