फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   राष्ट्रीय थ्रो बाल प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम का नेतृत्व करेगी हमजापुर की बेटी महकप्रीत

राष्ट्रीय थ्रो बाल प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम का नेतृत्व करेगी हमजापुर की बेटी महकप्रीत

Thu, 13 Dec 2018 11:23 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय थ्रो बाल प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम का नेतृत्व करेगी हमजापुर की बेटी महकप्रीत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। गांव हमजापुर के राजकीय माध्यमिक विद्यालय की छात्रा महकप्रीत को छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लेवल थ्रो बॉल प्रतियोगिता के लिए हरियाणा की टीम की कप्तान चुना गया है। महकप्रीत के चयन की सूचना मिलते ही गांव व स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई। स्कूल के बच्चों व अध्यापकों ने वीरवार को महकप्रीत के राज्य की टीम का कप्तान चुने जाने पर बधाई दी। वहीं ग्राम पंचायत के सदस्यों ने भी महकप्रीत व उसके परिवार को बधाई थी। स्कूल के अध्यापकों ने इसका श्रेय महकप्रीत की मेहनत व स्कूल के पीटीआई सिकंदर की मेहनत को दिया है। स्कूल मुखिया सुमेर सिंह आर्य ने बताया कि जहां महकप्रीत छत्तीसगढ़ में होने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश का नेतृत्व करेगी वहीं स्कूल के पीटीआई सिकंदर का भी चयन राज्य की टीम के कोच के रूप में हुआ है। उन्होंने बताया कि महकप्रीत बहुत ही होनहार व प्रतिभावान छात्रा है जो पिछले करीब तीन सालों से ना सिर्फ खेलों में बल्कि पढ़ाई में भी अव्वल नंबर लेकर स्कूल व गांव का नाम रोशन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed