फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   डिवाइडर पर चढने से अनियंत्रित हुआ जौ से भरा ट्राला, चालक घायल

डिवाइडर पर चढने से अनियंत्रित हुआ जौ से भरा ट्राला, चालक घायल

Sun, 09 Dec 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
डिवाइडर पर चढने से अनियंत्रित हुआ जौ से भरा ट्राला, चालक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। नेशनल हाईवे नौ पर बाईपास पर हांसपुर क्रॉसिंग पर रविवार रात को जौ की बोरियों से भरा एक ट्राला डिवाइडर पर चढ़ने से अनियंत्रित हो गया। इसके बाद उसका आगे का केबिन पिछले भाग से अलग हो गया। हादसे में ट्राला चालक संजू निवासी अलवार बुरी तरह से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस ने घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे अग्रोहा रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात उक्त ट्राला अलवर से जौ लेकर दिल्ली की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि अचानक चालक के ट्राले से संतुलन खोने के कारण वह डिवाइडर से जा टकराया और हादसा हो गया। बहरहाल घायल का इलाज अग्रोहा मेडिकल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed