फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   कोल्ड स्टोर्स पर फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, सब्जियों व फलों के सैंपल लिए

कोल्ड स्टोर्स पर फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, सब्जियों व फलों के सैंपल लिए

Wed, 06 Jun 2018 01:08 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
कोल्ड स्टोर्स पर फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, सब्जियों व फलों के सैंपल लिए
कोल्ड स्टोर्स पर छापेमारी, सब्जियों व फलों के सैंपल लिए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। किसानों की हड़ताल के बीच फलों-सब्जियों की आवक में आई कमी के बीच मंगलवार को फूड एवं सेफ्टी विभाग की टीम ने जिले के कोल्ड स्टोर्स पर छापेमारी की और यहां पर रखे गए फलों व सब्जियों के सैंपल लिए। विभाग की इस छापेमारी से इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित कई कोल्ड स्टोर संचालकों व सब्जी व्यापारियों में हड़कंप मच गया। फूड इंस्पेक्टर एसएस पूनिया के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में विभाग की टीम ने फलों व सब्जियों को कोल्ड स्टोर में पकाए जाने वाले मसालों व अन्य पदार्थों के भी सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेज दिया। फूड इंस्पेक्टर एसएस पूनिया ने बताया कि उनकी टीम ने मंगलवार शाम तक चले इस अभियान में लगभग 3-4 कोल्ड स्टोर में रखी गई सब्जियों व फलों के सैंपल लिए हैं। इस दौरान केला स्टोर संचालकों से बार-बार मांगने के बाद भी कागजात नहीं दिखाए। इसके बाद टीम ने इंडस्ट्रियल एरिया में ही बिस्कुट फैक्ट्री से मैदे के सैंपल लिए। इसके अलावा स्थानीय अनाजमंडी के पास स्थित दो कंफेक्शनरी कम टी स्टाल से बर्फी व देसी घी के भी सैंपल लिए गए। फूड इंस्पेक्टर एसएस पूनिया ने बताया कि कोल्ड स्टोर्स में अप्राकृतिक रूप से फलों व सब्जियों को तैयार किया जाता है। ऐसे में जरूरी होता है कि इस तरह से तैयार हुए फल व सब्जी जनता के लिए हानिकारक न हों। उन्होंने कहा कि किसानों की हड़ताल के चलते इन दिनों आवक कम है, जिसके चलते व्यापारी कहीं फायदा उठाने के लिए सब्जियों व फलों को गलत तरीके से पकाने का प्रयास न करें, इसके लिए भी छापेमारी की गई है।

05एफटीबीपी36 : फतेहाबाद में कोल्ड स्टोर से सब्जियों के सैंपल लेते हुए कर्मचारी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed