{"_id":"6ae8ce4d07f56f175a0c4931","slug":"the-municipal-council-will-not-collect-street-vending-fees-during-diwali-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-164067-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नगर परिषद दिवाली पर नहीं वसूलेगा तहबाजारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नगर परिषद दिवाली पर नहीं वसूलेगा तहबाजारी
Mon, 02 Nov 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
राजेंद्र सिंह खिंची, चेयरमैन
फतेहाबाद। दिवाली पर बाजारों में अस्थायी दुकानें और स्टॉल लगाकर रोजी-रोटी कमाने वाले छोटे दुकानदारों को नगर परिषद ने राहत दी है। नगर परिषद चेयरमैन राजेंद्र सिंह खिंची ने पहल करते हुए दिवाली पर अस्थायी फड़ी और स्टॉल लगाने वाले दुकानदारों से तहबाजारी नहीं वसूलने का निर्णय लिया है।
नगर परिषद प्रशासन पांचवीं बार तह बाजार शुल्क वसूल नहीं करेगा। इस फैसले से त्योहार के दौरान छोटी दुकानें लगाकर अतिरिक्त कमाई की उम्मीद रखने वाले रेहड़ी-फड़ी संचालकों को आर्थिक राहत मिलेगी। इसके अलावा न ही कोई जुर्माना लगाया जाएगा। नगर परिषद चेयरमैन ने इस संबंध में कार्यकारी अधिकारी को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए हैं।
प्रधान की ओर से जारी पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि दिवाली का पर्व आमजन और छोटे कारोबारियों के लिए विशेष महत्व रखता है। ऐसे में त्योहार के दौरान अस्थायी रूप से दुकानें लगाकर सामान बेचने वाले छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने के बजाय उन्हें राहत दी जानी चाहिए। खिंची की इस पहल को छोटे दुकानदारों के हित में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
दिवाली के दौरान बाजारों में मिट्टी के दीये, सजावटी सामान, खिलौने, मिठाइयां और अन्य त्योहार संबंधी वस्तुओं की अस्थायी दुकानें लगती हैं। इन दुकानदारों के लिए त्योहार के कुछ दिन की कमाई काफी मायने रखती है। ऐसे में तहबाजारी शुल्क की छूट से उनकी बचत बढ़ेगी और कारोबार करने में सहूलियत होगी।
- राजेंद्र सिंह खिंची, चेयरमैन, नगर परिषद, फतेहाबाद।