फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   मुख्यमंत्री घोषणाओं तथा सीएम विंडो की अविलंब स्टेट्स रिपोर्ट दें विभागाध्यक्ष : डीसी

मुख्यमंत्री घोषणाओं तथा सीएम विंडो की अविलंब स्टेट्स रिपोर्ट दें विभागाध्यक्ष : डीसी

Mon, 04 Dec 2017 11:18 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री घोषणाओं तथा सीएम विंडो की अविलंब स्टेट्स रिपोर्ट दें विभागाध्यक्ष : डीसी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह ने जिला में चले रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग में पूर्ण हो चुके विकास कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट जल्द उनके कार्यालय में भेंजे ताकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रस्तावित दौरा में यह रिपोर्ट प्रस्तुत की जा सके। सोमवार को लघु सचिवालय स्थित बैठक कक्ष में अधिकारी बोर्ड की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणाओं तथा सीएम विंडो को लेकर अभी तक की स्टेटस रिपोर्ट अविलंब प्रस्तुत करने के आदेश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों से मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा समीक्षा किए जाने वाले विभिन्न बिंदुओं के लिए निर्धारित प्रोफोर्मा को भी 6 दिसंबर को 12 बजे तक उपायुक्त कार्यालय में भिजवाने के निर्देश जारी किए है।
राजस्व विभाग के विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने सभी संबंधित एसडीएम को निर्देश दिए कि रबी फसलों के लिए जारी मुआवजा राशि का वितरण जल्द से जल्द करवाएं तथा एक आम सूचना भी इस संबंध में दी जाए की जिस भी किसान ने मुआवजा नहीं लिया ह,ै वे जल्द से जल्द अपना मुआवजा ले अन्यथा इस राशि को मुख्यालय को वापिस भेज दिया जाएगा। बैठक में उपायुक्त को अवगत करवाया गया कि जिला में जमाबंदी का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और जल्द ही इसे ऑनलाइन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. हरदीप सिंह ने सभी राजस्व अधिकारियों से इंतकाल के लंबित मामलों का निर्धारित समयावधि में निपटान करने के निर्देश दिए। बैंकर्स के साथ विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा पर उन्होंने कहा कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन लेनदेन के प्रति प्रोत्साहित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी तहसीलों में कम से कम 20 ऐसे लेनदेन किए जाए, जो डिजीटल पेमेंट की दिशा में सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान का हिस्सा हो। उपायुक्त ने जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी को पीओएस मशीनों की व्यापक उपलब्धतता करवाने और इनके सही संचालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी बैंकर्स से ग्राहकों के बैंक खाते आधार लिंक करवाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि सरकारी योजनाओं से कोई भी योग्य व्यक्ति वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों से अपने-अपने विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के डाटाबेस तैयार कर भिजवाने के आदेश देते हुए कहा कि वे मंजूरशुदा पद, कार्यरत कर्मचारियों और रिक्त पदों की सूची बनाकर भेंजे। पशुपालन विभाग के अधिकारियों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर डॉ. हरदीप सिंह ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे बेसहारा घुम रहे पशुओं को जल्द से जल्द गौशाला या नंदीशाला में भिजवाए।

इस कार्य को अगले एक या दो दिन में सम्पन्न किया जाए। खेल विभाग की गतिविधियों की समीक्षा के दौरान उन्होंने जिला खेल अधिकारी को यह निर्देश दिए कि आगामी 10 जनवरी से हिसार में होने वाली सेना भर्ती के लिए फतेहाबाद के युवाओं को सक्षम बनाने के लिए उन्हें अभ्यास करवाए। उन्होंने विभाग के एथलेटिक कोच से युवाओं के फिजिकल टेस्ट के दृष्टिगत उन्हें दौड़ व अन्य अभ्यास में पारंगत करने के निर्देश दिए, ताकि भारतीय सेना में फतेहाबाद के ज्यादा से ज्यादा युवाओं की नियुक्ती हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed