{"_id":"59c405184f1c1b26688b5de0","slug":"101506018584-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम, डीएसपी निवास, कार्यकारी अभियंता निवास शिफ्ट कर बनेगा बैंक स्क्वायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम, डीएसपी निवास, कार्यकारी अभियंता निवास शिफ्ट कर बनेगा बैंक स्क्वायर
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम, डीएसपी निवास, कार्यकारी अभियंता निवास शिफ्ट कर बनेगा बैंक स्क्वायर
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित उपमंडलाधीश निवास, डीएसपी निवास, कार्यकारी अभियंता निवास को शिफ्ट करने और इस स्थान पर बैंक स्क्वायर बनाने के निर्देश दिए है। ये निर्देश एसडीएम, ईओ नगर परिषद, एलडीएम, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण और राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं।
उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण, जिला कल्याण अधिकारी, राष्ट्रीय ग्रामीण एवं शहरी आजीविका मिशन में कार्यरत अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए गंभीरता से कार्य करें। उपभोक्ताओं के घर पर जाकर उन्हें योजना अनुसार सुविधा उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार ने अनेक योजनाएं चलाई हैं। इन योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को दें। इस अवसर पर उपमंडलाधीश सतबीर जांगु, सीटीएम देवीलाल सिहाग, डीआरओ बिजेंद्र भारद्वाज, परियोजना अधिकारी नरेश कुहाड़, डीएसडब्ल्यूओ इंद्रा यादव, डीडब्ल्यूओ बलवान सिंह, ग्रुप इंस्ट्रक्टर शेर सिंह, सीडीपीओ सुषमा भाटिया आदि उपस्थित थे।