{"_id":"67b0d84273a7bb047603800f","slug":"1001-devotees-carried-the-flag-in-shyam-nishan-yatra-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-129418-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: श्री श्याम निशान यात्रा में 1001 श्रद्धालु लेकर चले ध्वजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: श्री श्याम निशान यात्रा में 1001 श्रद्धालु लेकर चले ध्वजा
Sat, 15 Feb 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
श्री श्याम शोभा यात्रा के दौरान भजनों पर नाचते श्री कृष्ण व राधा का स्वरूप लिए व्यक्ति। संवाद
- फोटो : udhampur news
फतेहाबाद। श्याम प्रचार समिति की ओर से शनिवार को फाल्गुन महोत्सव को लेकर तहसील चौक स्थित श्याम मंदिर से शहर में निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत श्याम मंदिर से दोपहर एक बजे हुई।
यात्रा मंदिर से शुरू होकर जवाहर चौक, थाना रोड, फव्वारा चौक, अग्रसेन चौक, लालबत्ती चौक, पुराना बस स्टैंड, शिवालय मार्केट, अनाज मंडी से होते हुए शहर के मुख्य मार्ग से होकर वापिस मंदिर परिसर में पहुंची।
यात्रा में 1001 श्याम भक्त निशान (ध्वजा) लेकर चले। यात्रा को लेकर मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। इसके लिए दिल्ली से खास किस्म के फूल मंगवाए गए। वहीं शहर में जगह जगह पर स्वागत द्वार भी बनाए गए। समिति के प्रधान संजय गोयल ने बताया कि बाबा श्याम के दरबार को पूरी तरह सजाकर शहर में घुमाया गया। पूरी यात्रा के दौरान बाबा श्याम व श्रद्धालुओं पर पुष्प व इत्र वर्षा की गई। इसके अलावा दिल्ली व गुरुग्राम जैसे बड़े शहरों से डीजे संचालक पहुंचे, वहीं ढोल वादक फतेहाबाद के साथ-साथ सिरसा, हिसार, पंजाब व दिल्ली से आए।