फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   10-year-old child dies due to electrocution

करंट लगने से बिहार निवासी 10 वर्षीय बच्चे की मौत

Fri, 18 Jun 2021 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
10-year-old child dies due to electrocution
भट्टू कलां की माचरा मंडी में करंट लगने से एक बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बिहार के किशनगंज जिला के गांव दहीबाद निवासी करीब 10 वर्षीय सद्दाम शुक्रवार दोपहर को माचरा मंडी में कमरे में पानी की मोटर का तार लगा रहा था। तभी उसका हाथ तार से छू गया, जिससे वह वहीं गिर गया और उसकी मौत हो गई। करंट लगने के वक्त वह कमरे में अकेला ही था। करीब तीन-चार घंटे बाद उसके बड़े भाई ने कमरे में आकर देखा तो वह जमीन पर मृत पड़ा था। सद्दाम के बड़े भाई आसिफ ने बताया कि वे तीन भाई यहां माचरा मंडी में किराये पर कमरा लेकर रह रहे हैं। सुबह वह अपने सबसे छोटे भाई को कमरे पर छोड़कर फलों की रेहड़ी लगाने बाजार में चला गया। जब दोपहर बाद आकर देखा तो उसका भाई मृत पड़ा था। उसने बताया कि पिछले दिनों उसके पिता की मौत हो गई थी, जिसके बाद वह अपने भाई को यहां भट्टू कलां में लेकर आया था। उसकी माता व एक बहन बिहार में ही रह रही हैं। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मगर परिजनों ने उसका पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया और शव को बिहार ले जाकर दफनाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed