फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   10 villages declared drug free, youth took a pledge to give up addiction

Fatehabad News: 10 गांव नशा मुक्त घोषित, युवाओं ने लिया नशा छोड़ने का संकल्प

Wed, 21 May 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 21 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
10 villages declared drug free, youth took a pledge to give up addiction
गांव अकांवाली में कार्यक्रम को संबो​धित करते हुए पुलिस अधीक्षक
फतेहाबाद। जिले के 10 गांवों को नशा मुक्त घोषित किया गया है, जहां के युवाओं ने नशे को पूरी तरह से त्यागने और गांव में नशे की किसी भी प्रकार की बिक्री या सेवन न होने देने की सामूहिक शपथ ली। इन गांवों में दौलतपुर, नखाटिया, सोतर भट्टू, मेहूवाला, सरवरपूर, चपलामोरी, ढाणी मियांखान, ढाणी महताब, ढाणी साधा वाली शामिल हैं।
विज्ञापन


इन गांवों के युवाओं ने इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई और अब इन गांवों को नशा मुक्त घोषित किया गया है। गांव अकांवाली में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने इन गांवों के सरपंचों को सम्मानित किया और कहा कि हमारी संस्कृति में माता-पिता का सम्मान सबसे महत्वपूर्ण है। अगर हम अपनी मां-बाप की आंखों में आंसू नहीं देख सकते, तो हमें ऐसी कोई भी हरकत नहीं करनी चाहिए, जिससे उनके दिल को दुख पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह नशा मुक्ति अभियान जिले के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने यह भी कहा कि 80 प्रतिशत युवाओं ने नशा छोड़ दिया है और अब पूरा गांव नशा मुक्त हो चुका है।
विज्ञापन


इस मौके पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्राइम संजय कुमार, उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जगदीश चंद्र, थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह, दरियापुर चौकी प्रभारी शीशपाल, गांव दरियापुर सरपंच सुरेश कुमार, हरिपुरा सरपंच दीपक कंबोज, खेराती खेडा सरपंच भान सिंह, कुकडावाली सरपंच जोगिंदर सिंह, बरसीन सरपंच विकास कुमार, शहीदांवाली सरपंच महाराणा प्रताप सहित सैकड़ों गांवों के सरपंच, स्थानीय स्कूलों के छात्र, ग्रामीण और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed