फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   10 people were injured in a fight at Fatehabad

Haryana Crime: आपसी विवाद में भिड़े दो पक्ष, जमकर चली तलवारें, 10 लोग हुए घायल

Thu, 26 Jun 2025 11:07 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 26 Jun 2025 11:07 PM IST
सार

दो पक्षों में रंजिश के चलते मारपीट हो गई। इस झगड़े में 10 लोग घायल हो गए। घटना में एक पक्ष के सात लोग घायल हुए हैं और दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
10 people were injured in a fight at Fatehabad
अस्पताल में दाखिल घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव मुस्सेअहली के मेले में हुई कहासुनी की रंजिश में दो पक्ष गुरुवार दोपहर को आपस में भिड़ गए। एक पक्ष पर तलवारों और पत्थरों से हमला करने का आरोप है। घटना में एक पक्ष के सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें से पांच को अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


मेले में हुआ था झगड़ा

मामले में एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक पक्ष के लोग पथराव करते हुए नजर आ रहे हैं। अस्पताल में उपचाराधीन सुखा सिंह ने बताया कि दो दिन पहले गांव हिजरावां कलां में बाबा खैरदीन का मेला था। इस मेले में लंगर का भी आयोजन हुआ था। मेले के दौरान कुछ युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे जिन्हें झगड़ा करने से रोका गया। 
विज्ञापन


रंजिश में किया हमला

इसी बात को लेकर गांव के ही कुछ युवकों ने रंजिश रख ली। विवाद होने की आशंका के चलते हांसपुर चौकी में शिकायत दी गई थी। इसको लेकर शाम को पंचायत होनी थी। दोपहर को लखबीर सिंह अपनी दुकान पर आया था। इस दौरान आरोपी युवक आए और उन्होंने तलवार से हमला कर दिया। बीच-बचाव के दौरान आरोपियों ने गुरजिंद्र सिंह, गुरतेज सिंह, अंग्रेज सिंह, मेजर सिंह और जितेंद्र सिंह को भी चोट मारी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां से लखबीर सिंह को गंभीर हालत के चलते हिसार ले जाया गया। इसके अलावा लखबीर सिंह, गुरतेज सिंह, अंग्रेज सिंह, मेजर सिंह और जितेंद्र सिंह को अग्रोहा मेडिकल रेफर किया गया। वहीं, दूसरे पक्ष के भी तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।



ये भी पढ़ें: Magan Suicide Case: कहां है दिव्या और उसका आशिक, पुलिस को मिला क्लू, गिरफ्तार करने के लिए पहुंची मायानगरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed