फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   10 non-recognized schools running in the district, department released the list, action will be taken if admission is done

Fatehabad News: जिले में चल रहे 10 गैर मान्यता प्राप्त स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी की सूची

Mon, 31 Mar 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 31 Mar 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
10 non-recognized schools running in the district, department released the list, action will be taken if admission is done
फतेहाबाद में जिला ​शिक्षा अ​धिकारी प्रवेश उत्सव को लेकर बैठक लेते हुएसंवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। स्कूलों में कक्षाओं का नया सत्र मंगलवार से शुरू हो रहा है। सरकारी स्कूलों में दाखिले बढ़ाने के लिए अध्यापकों ने पूरा जोर लगाया हुआ है। वहीं निजी स्कूलों में भी दाखिले बढ़ाने के लिए स्पर्धा की स्थिति हो रही है।
सोमवार को शिक्षा विभाग ने जिले में चल रहे गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची जारी कर दी है। अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की है कि जिन स्कूलों का सूची में नाम है विद्यार्थियों का दाखिला उनमें न करवाएं। जिला शिक्षा विभाग को खंड से रिपोर्ट मिली है कि पिछले सत्र में जिले में 26 गैर मान्यता स्कूल चल रहे थे, इसमें 16 बंद हो चुके हैं और 10 अभी भी चल रहे हैं।
विज्ञापन

अगर ये स्कूल विद्यार्थियों का दाखिला करते हैं तो इनके खिलाफ कार्रवाई होगी। यही नहीं जिले में कुछ स्कूल ऐसे भी है जिनके पास पांचवीं कक्षा तक की मान्यता है लेकिन वे आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के दाखिले कर रहे हैं। इसके अलावा कई स्कूल जिन्हें कक्षा दसवीं तक मान्यता मिली हुई है वे बारहवीं कक्षा तक दाखिले कर रहे हैं। इन स्कूलों के खिलाफ भी विभाग कार्रवाई करेगा। इसको लेकर खंड स्तर पर शिक्षा विभाग ने टीमें गठित की है जो कि निगरानी रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कॉलरशिप के नाम पर लुभा रहे स्कूल
जिले के कई सीबीएसई स्कूलों में दाखिले को लेकर कंपीटिशन चल रहा है। विद्यार्थियों को अपने स्कूल की तरफ आकर्षित करने के लिए स्कॉलरशिप टेस्ट करवाए जा रहे हैं और फिर प्रलोभन दिए जा रहे हैं।
मान्यता से ज्यादा दाखिला वालों पर विभाग रखेगा निगरानी

जिले में कई ऐसे स्कूल है जिन्हें मान्यता कक्षा पांचवीं या फिर आठवीं तक मिली है लेकिन दाखिला ज्यादा कक्षा तक के विद्यार्थियों का किया जा रहा है। इन स्कूलों का नाम दूसरे स्कूल में चलाया जा रहा है और विद्यार्थियों को पढ़ाया कहीं और जा रहा है। इन पर निगरानी को लेकर डीईओ ने खंड स्तर पर कमेटी गठित की है।

जिले में स्कूलों की स्थिति

जिले में सरकारी स्कूल- 620

जिले मान्यता प्राप्त निजी स्कूल - 251

जिले में ये स्कूल चल रहे हैं बिना मान्यता के

ग्रोविंग स्टार लर्निंग प्वाइंट बोस्ती
लिटिल एंगल बुआन

ब्लूमिंग फ्लावर प्ले वे स्कूल टोहाना

जय सरस्वती पब्लिक स्कूल टोहाना

शांति निकेतन पब्लिक स्कूल टोहाना

गुरु नानक पब्लिक स्कूल लोहा खेड़ा टोहाना

ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल बुआन

मदर ग्लोरी स्कूल सनियाना
मुस्कान कॉन्वेंट स्कूल भट्टू

जेबीआरडी भट्टू भूना
-

ये है जिले में सरकारी स्कूलों की स्थिति

खंड प्राइमरी मिडिल हाई सीनियर सेकेंडरी कुल

फतेहाबाद 104 20 16 25 165

भूना 52 4 6 21 83

भट्टूकलां 38 6 5 17 66

टोहाना 67 18 4 20 109

रतिया 92 26 3 24 145

जाखल 33 8 2 9 52

कुल 386 82 36 116 620

---

जिले में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों के माध्यम से पिछले दिनों सूचना प्राप्त हुई थी कि 26 स्कूल बिना मान्यता के चल रहे थे। अब दोबारा सर्वे करवाकर रिपोर्ट मंगवाई गई है जिसमें सामने आया है कि 16 गैर मान्यता प्राप्त स्कूल बंद हो चुके हैं और 10 चल रहे हैं। अभिभावकों से अपील है कि बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों में दाखिला न करवाएं।

- संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed