{"_id":"6187a9ab3a72777a447405d8","slug":"farmers-strike-continues-in-hisars-narnaund-town","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: नारनौंद में किसानों का धरना जारी, एसपी कार्यालय के घेराव को लेकर बन रही रणनीति, सातरोड में हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: नारनौंद में किसानों का धरना जारी, एसपी कार्यालय के घेराव को लेकर बन रही रणनीति, सातरोड में हाईवे किया जाम
Sun, 07 Nov 2021 04:16 PM IST
प्रमोद कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Sun, 07 Nov 2021 04:16 PM IST
सार
सांसद रामचंद्र जांगड़ा के पीए व गनमैन से हुए किसानों के विवाद के बाद से धरना लगातार जारी है। किसान सोमवार को एसपी कार्यालय का घेराव करने का एलान कर चुके हैं। इसे लेकर भी नारनौंद में एक बैठक चल रही है। जिसमें धरने से संबंधित रणनीति तैयार की जा रही है। किसान मांगें नहीं माने जाने तक संघर्ष का एलान कर चुके हैं।
विज्ञापन
सातरोड गांव में जाम लगाते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिसार जिले के नारनौंद में किसानों का धरना जारी है। आठ नवंबर को होने वाले हांसी के एसपी कार्यालय के घेराव के बारे में फिलहाल किसानों की मीटिंग चल रही है। बैठक में घेराव के लिए किसानों द्वारा रणनीति तैयार की जा रही है। एसपी के घेराव में किस-किस किसान नेता को बुलाना है, वह सब इस मीटिंग में तय किया जाएगा। फिलहाल धरने पर 350/400 किसान मौजूद हैं। वहीं, किसानों ने घटना के विरोध में सातरोड गांव में हिसार-दिल्ली हाईवे जाम कर दिया है।
विज्ञापन
नारनौंद में धरने पर बैठे किसान।
ये भी पढ़ें-Petrol Diesel Price: हरियाणा में 95.30 रुपये प्रति लीटर हुआ पेट्रोल का भाव, 86.53 रुपये बिक रहा डीजल
विज्ञापन
शनिवार को भी नारनौंद कस्बे में किसानों की महापंचायत हुई थी। किसानों की मांग है कि सांसद के विरोध के दौरान उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द की जाए, प्रदर्शन में घायल किसान कुलदीप का सरकारी खर्च पर इलाज कराया जाए। किसानों का आरोप है कि सांसद का विरोध कर रहे किसान को सांसद के पीए, गनमैन और साथ आए लोगों ने हमला कर घायल किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-रोहतक: मकड़ौली टोल प्लाजा पर रणनीति बनाने में जुटे किसान संगठन, गुरनाम सिंह चढ़ूनी बोले-सांसद के बोल गलत
नारनौंद में भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के घेराव के दौरान विवाद हुआ था। किसानों ने फैसला लिया था कि अगर 7 नवंबर तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 8 नवंबर को हांसी एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक नारनौंद थाने में धरना जारी रहेगा।