{"_id":"6012683524c1cf20110fda27","slug":"farmers-removed-from-panipat-and-dahar-tolls-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हिंसा का असर, हरियाणा में पानीपत और डाहर टोल पर डटे किसानों को हटाया, यातायात चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली हिंसा का असर, हरियाणा में पानीपत और डाहर टोल पर डटे किसानों को हटाया, यातायात चालू
Thu, 28 Jan 2021 01:01 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:01 PM IST
विज्ञापन
डाहर टोल पर तैनात पुलिस बल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के पानीपत और डाहर टोल पर 32 दिन से चल रहा किसानों का धरना गुरुवार को हटवा दिया गया। किसानों का धरना उठाने के साथ ही दोनों टोल पर किसानों के लिए चलाया जा रहा लंगर भी हटा दिया गया। टोल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
टोल पर चल रहा निगरानी धरना खत्म करवाने के साथ ही रोहतक-पानीपत हाईवे पर डाहर टोल और करनाल-पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर पानीपत टोल को भी सुचारु कर दिया गया है। गुरुवार सुबह लंगर और धरना हटाए जाने के साथ ही यहां पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दोपहर 12 बजे से दोनों टोल पर शुल्क लिया जाना शुरू कर दिया गया। फास्टैग और कैश लाइन शुरू हो गई हैं।