फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Farmers protested against JJP state president Nishan Singh in Fatehabads Tohana

फतेहाबाद: टोहाना की गोशाला पहुंचे जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह का किसानों ने किया घेराव, गाड़ी छोड़ पैदल जाना पड़ा

Fri, 22 Oct 2021 04:49 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (फतेहाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (फतेहाबाद) Published by: प्रमोद कुमार Updated Fri, 22 Oct 2021 04:49 PM IST
सार

फतेहाबाद में शुक्रवार को किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने टोहाना की गोशाला पहुंचे जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह का घेराव किया। किसान उनकी गाड़ी के आगे खड़े होकर नारे लगाने लगे। आधे घंटे इंतजार के बाद जब किसान नहीं माने तो निशान सिंह ने गाड़ी वहीं छोड़ी और पैदल ही निकल लिए। बाद में पुलिस पहुंची।

विज्ञापन
Farmers protested against JJP state president Nishan Singh in Fatehabads Tohana
निशान सिंह की गाड़ी के आगे खड़े किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

टोहाना में भुना रोड स्थित श्री कृष्णा गोशाला में पहुंचे जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना के पूर्व विधायक निशान सिंह को किसानों के जबरदस्त गुस्से का सामना करना पड़ा। जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष के गोशाला में पहुंचने की सूचना मिलते ही काफी संख्या में किसान वहां पहुंच गए। किसानों ने निशान सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों के जबरदस्त विरोध को देखते हुए निशान अपनी गाड़ी छोड़ वहां से पैदल ही निकल गए। किसानों ने निशान की गाड़ी को घेर लिया व आधे घंटे तक मौके पर रोके रखा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-बहादुरगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: दो ट्रकों के बीच दबी कार, यूपी के आठ लोगों की मौत, एक बच्ची बची
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने छुड़वाई गाड़ी
उसके बाद टोहाना सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्र कंबोज ने मौके पर पहुंचकर निशान सिंह की गाड़ी को किसानों से छुड़वाया। किसान नेता रणजीत ढिल्लों ने बताया कि उन्हें सुबह ही इस बारे में जानकारी मिल गई थी कि निशान सिंह गोशाला में आयोजित किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आएंगे। उसके बाद उन्होंने इसकी सूचना किसान साथियों को दे दी थी। किसान नेताओं ने कहा कि नेताओं को जानकारी होने के बावजूद वह कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आ रहे हैं, उन्हें नहीं आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed