झज्जर में हंगामा: दुष्यंत चौटाला को काले झंडे दिखाने पहुंचे किसान, रोकने के लिए पुलिस ने की पानी की बौछार
पुलिस और किसान आमने-सामने डटे हुए हैं। किसानों पर पुलिस की तरफ से पानी की बौछारें की और कुछ किसानों को पकड़कर बस में भी बैठा लिया गया, लेकिन कुछ देर बाद ही उन्हें छोड़ दिया गया। फिलहाल किसान सड़क पर बैठे हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झज्जर के नेहरू कॉलेज में शुक्रवार को स्वयं सहायता समूह को बायोमेट्रिक मशीन उपलब्ध कराने के लिए आ रहे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के दौरे के विरोध में किसान काले झंडे लेकर पहुंच गए। इस दौरान उन्हें रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस और किसान आमने-सामने डटे हुए हैं। किसानों पर पुलिस की तरफ से पानी की बौछारें की और कुछ किसानों को पकड़कर बस में भी बैठा लिया गया, लेकिन कुछ देर बाद ही उन्हें छोड़ दिया गया।
फिलहाल किसान सड़क पर बैठे हुए हैं। जिला प्रशासन की तरफ से एसपी, डीसी, एडीसी भी मौके पर पहुंचे हैं। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला राजकीय नेहरू महाविद्यालय पहुंच चुके हैं।
15 किसानों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा था कॉलेज के सामने
उप मुख्यमंत्री के आने से पहले उनको काले झंडे दिखाने के लिए 15 किसान कॉलेज के गेट के सामने पहुंच गए। एसपी राजेश दुग्गल व डीसी श्यामलाल पुनिया के आदेश के बाद बाकी किसान कॉलेज से पहले ही रोक दिए गए और 15 किसान कॉलेज के सामने बैठ गए। वहीं कबलाना की तरफ से कुछ किसान पुलिस लाइन पर स्थित हेलीपैड के पास भी पहुंचे थे। जिन्हें एसपी के आदेश के बाद वहां से हटा दिया। हरियाणा पुलिस के कर्मचारियों के अलावा आरएएफ व सीआरपीएफ के कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.