फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Farmers movement suspended Haryana Punjab leaders told the victory of farmers

किसान आंदोलन स्थगित: हरियाणा पंजाब के नेताओं ने बताई किसानों की जीत, जानिए किसने क्या कहा

Thu, 09 Dec 2021 07:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह एएनआई, हरियाणा
एएनआई, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 09 Dec 2021 07:06 PM IST
सार

संयुक्त किसान मोर्चा किसान आंदोलन को स्थगित करने का एलान कर चुका है। सरकार और किसानों में सहमति बनने के बाद एसकेएम ने यह एलान किया है। 

विज्ञापन
Farmers movement suspended Haryana Punjab leaders told the victory of farmers
हरसिमरत कौर और दीपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : ANI

विस्तार

26 नवंबर 2020 से दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों ने 378 वें दिन गुरुवार को घर वापसी का एलान कर दिया है। सरकार ने करीब किसानों की सभी मांगें मान ली है। किसानों की प्रमुख मांग कृषि कानूनों की वापसी थी, जिसे सरकार ने पहले ही मान लिया था। अब केंद्र के एक प्रस्ताव पर एसकेएम और सरकार की सहमति बन गई है। किसानों ने 11 दिसंबर को घर वापसी करने का एलान किया है। इतने लंबे चले आंदोलन पर अब राजनीतिक बयान भी आने शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि 'मैं आज किसानों को उनकी जीत पर बधाई देती हूं। लेकिन, कृषि कानूनों के खिलाफ अपने साल भर के विरोध प्रदर्शन के दौरान 700 किसानों की जान चली गई। हम हमेशा किसानों के साथ खड़े रहेंगे।' 
विज्ञापन


दीपेंद्र सिंह हुड्डा कहा कि यह ऐतिहासिक आंदोलन की ऐतिहासिक जीत है। अब समय आ गया है कि एमएसपी को कानूनी रूप दिया जाए। बहुत मांगों को सरकार ने लिखित रूप से स्वीकार किया है, उसपर सरकार की क्या नजर रहती है, उसपर हमारी नजर रहेगी। हमारें होठों पर मुस्कान है लेकिन आंखें नम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर किसानों के जश्न मनाते हुए फोटो शेयर किए हैं। उन्होंन लिखा की किसान जीत गए, वाहेगुरू जी का शुक्रिया, किसान मजदूर एकता जिंदाबाद।
 

सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि सारी जत्थबंदियां घर वापसी कर रही है यह बड़ी जीत पंजाब के किसानों और देश के किसानों की है। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल की ओर से सभी किसानों को इस जीत की बधाई दी।

ये जीत दिल्ली की सीमाओं पर एक साल से ट्रॉलियों में बैठे अन्नदाता की है। यह किसान की नस्ल व फसल बचाने की लड़ाई थी न कि कोई राजनीतिक लड़ाई। इसे अन्नदाता ने त्याग व तपस्या से जीता है। मैं इस किसान आंदोलन में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले प्रत्येक व्यक्ति का धन्यवाद करता हूं और अपने प्राणों की आहुति देने वाले किसानों को नमन करता हूं। आपका ये बलिदान सदियों तक याद रखा जाएगा। - बलराज कुंडू, विधायक महम (हरियाणा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed