फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   farmer murder of Strangulation

गला दबाकर किसान की हत्या

Tue, 24 Sep 2013 07:46 PM IST
रानियां/सिरसा/ब्यूरो
रानियां/सिरसा/ब्यूरो Updated Tue, 24 Sep 2013 07:46 PM IST
विज्ञापन
farmer murder of Strangulation
हरियाणा के जिला सिरसा के रानियां उपमंडल के गांव कुस्सर में कुछ लोगों ने सोमवार रात 32 वर्षीय किसान रामकुमार की गला दबाकर और फिर सिर में चोट मारकर हत्या दी।
विज्ञापन


आरोपियों ने हत्या करने के बाद शव को नजदीक ही एक खाले में फेंक दिया। ऐलनाबाद के डीएसपी अभय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अवैध संबंधों से जुड़ा लगता है।
विज्ञापन


मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है।

गांव कुस्सर निवासी विजय कुमार और राजबीर ने मंगलवार सुबह छह बजे कुस्सर-खारियां मार्ग पर खाल में नग्न अवस्था में एक शव पड़ा देखा। सिर से खून बह रहा था।

 उसके पास ही कपड़े की एक गठरी भी पड़ी थी। उन्होंने इसकी सूचना थाना रानियां प्रभारी जगदीश जोशी दी।

इसके बाद सीन आफ क्राइम के प्रभारी डॉ. जोगेंद्र सिंह, ऐलनाबाद के डीएसपी अभय सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस के मुताबिक पहले गला दबाकर और फिर सिर पर चोट मारकर हत्या की गई है। पुलिस खून से सने कपड़े और कुछ महत्वपूर्ण सुराग एकत्र किए।


मोबाइल फोन ने खोला राज
घटनास्थल पर पुलिस जांच कर रही थी तो मृतक के कपड़ों में रखा मोबाइल फोन बज उठा। खेतों में काम रहे लोग भी वहां पहुंच गए।

ग्रामीण मोहन लाल ने बताया कि उसका छोटा भाई रामकुमार (32) भी रात से गायब है। पुलिस ने मोहन को अपने भाई के मोबाइल पर फोन करने का कहा था।

इसके बाद मृतक के कपड़ों में रखा मोबाइल बज उठा। मृतक की पहचान रामकुमार निवासी कुस्सर के रूप में हुई।  

मोहनलाल ने बताया कि उसका भाई साथ लगते खेतों में किसान बग्गा सिंह की जमीन पर पांचवें हिस्से पर काश्त करता था।

उसके दो लड़कियां और एक डेढ़ साल का लड़का है। पुलिस ने मृतक के भाई के  बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed