फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   protest at huda office

हुडा कार्यालय पर किसानों का हंगामा

Thu, 24 Oct 2013 11:18 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 24 Oct 2013 11:18 PM IST
विज्ञापन
protest at huda office

मास्टर रोड के लिए जमीन देने वाले किसानों को रिहायशी प्लाट देने में हुडा की ओर से आनाकानी की जा रही है। यह आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को गांव फरीदपुर, भतौला, बड़ौली, नीमका के किसानों ने हुडा कार्यालय पर जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


किसान भूपेंद्र सिंह, रतन सिंह चंदीला, संदीप चंदीला और खजान ने बताया कि सेक्टर-78 में मास्टर रोड के लिए जिन किसानों ने अपनी जमीन हुडा को दी है, उन्हें रिहायशी प्लॉट देने के लिए कोटे के आधार पर सितंबर माह में हुडा की ओर से आवेदन कराया गया था।
विज्ञापन


इसके आधार पर अब किसानों के घर पर रिहायशी प्लॉट हासिल करने के लिए नोटिस भेजा जा रहा है। लेकिन यह नोटिस पूरी तरह से गलत है। एक जमीन के अगर चार मालिक हैं तो उनमें सिर्फ एक या दो को नोटिस भेजा गया है। ऐेसे में दो मालिकों को पूरी तरह से प्लॉट से वंचित कैसे किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरानी तब हुई जब नोटिस वाले मालिक का नाम भी हुडा की सूची में गायब मिला। 24 अक्तूबर को सूची सौंपने के लिए बुलाया गया था। लेकिन सिर्फ 142 किसानों के नाम उनकी सूची में दर्ज पाए गए हैं। इसको लेकर किसानों का गुस्सा भड़क गया और किसान अधिकारियों के खिलाफ अपनी नाराजगी प्रकट करने लगे।


इस मामले में हुडा प्रशासक ने किसानों को शांत करते हुए इसकी जांच करने की बात कही है और जल्द ही संशोधित लिस्ट कार्यालय पर चस्पा करने को कहा है।

हुडा प्रशासक सुप्रभा दहिया ने बताया कि कार्यालय पर अधिकारियाें के साथ आवेदन करने वाले किसानों को लेकर संशोधन का कार्य जारी है। जल्द ही ड्रॉ के माध्यम से किसानों को उनके प्लॉट सौंप दिए जाएंगे।

इस आधार पर होना है प्लॉट का वितरण
अधिग्रहित जमीन                    दिए जाने वाले प्लॉट
100 से 500 वर्ग गज                   90 वर्ग मीटर  
501 से 1000 वर्ग गज                150  वर्ग मीटर  
1001 वर्ग गज से आधा एकड़         200 वर्ग मीटर  
आधा एकड़ से 3/4 एकड़              300 वर्ग मीटर  
3/4 एकड़ से एक एकड़                350 वर्ग मीटर   
एक एकड़ से अधिक                    450  वर्ग मीटर


किस गांव की कितनी जमीन
गांव                        एकड़
भतौला                    72.18
फरीदपुर                   59.95
मुर्तजापुर                  33.22
फैजूपुर माजरा नीमका   152.58
नीमका                    53.17

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed