फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People grappling with a drinking water shortage due to hours-long power cuts.

Faridabad News: घंटों बिजली कटौती से पेयजल किल्लत से जूझ रहे लोग

Tue, 25 Aug 2026 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
People grappling with a drinking water shortage due to hours-long power cuts.
बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-7, 8, 9 और 10 के निवासी इन दिनों बिजली कटौती की समस्या से परेशान हैं। कई-कई घंटे बिजली बाधित रहने के कारण लोगों का भीषण गर्मी में घरों के अंदर रहना मुश्किल हो रहा है। बिजली नहीं होने से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। बरसात के बाद बिजली कटौती की समस्या और गंभीर हो जाती है।

सेक्टर-10 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बिजली संकट सबसे अधिक परेशान करने वाला बना हुआ है। कॉलोनी के करीब 200 मकानों में रहने वाले लोग लगातार बिजली कटौती का सामना कर रहे हैं। निवासियों के अनुसार सेक्टर के एक फेज में बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है। रात के समय घंटों बिजली गुल रहने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी होती है। गर्मी और उमस के बीच लोगों को जागकर रात गुजारनी पड़ रही है।
विज्ञापन




बरसात के बाद बढ़ जाती है परेशानी



लोगों का कहना है कि बारिश होने के बाद कई बार बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। इसके चलते घरों में लगे बिजली उपकरण भी बंद हो जाते हैं। लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से इनवर्टर भी जवाब दे जाते हैं। लोगों ने बिजली निगम से मांग की है कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था की जांच कर स्थायी समाधान किया जाए, ताकि गर्मी में उन्हें परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----

निवासियों से बातचीत


रात में अचानक बिजली चली जाती है और कई घंटे तक वापस नहीं आती। शिकायत करने के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। -- जेके यादव, सेक्टर- 7

----


बिजली कटौती के कारण घर के जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। बिजली नहीं होने से पानी की मोटर भी नहीं चल पाती, जिससे पानी की समस्या बढ़ जाती है। -- सावित्री, सेक्टर- 10

----


बरसात के बाद बिजली आपूर्ति को लेकर परेशानी बढ़ जाती है। कई बार लंबे समय तक बिजली नहीं आती, जिससे परिवार को परेशानी होती है। - शिव कुमार, सेक्टर- 10

----


बिजली निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन हर बार जल्द समाधान का आश्वासन मिलता है। समस्या जस की तस बनी हुई है। - राजीव सक्सेना, सेक्टर- 7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed