{"_id":"6a8ca20550d19848d302e6d1","slug":"three-day-theatre-festival-begins-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78219-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तीन दिवसीय रंगमंच उत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तीन दिवसीय रंगमंच उत्सव शुरू
विज्ञापन
पहले दिन एक गज फुट इंच नाटक ने दर्शकों को गुदगुदाया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राजकीय कॉलेज खेड़ी गुजरान में सोमवार को तीन दिवसीय नाट्यदीप रंगमंच उत्सव का शुभारंभ हुआ। हरियाणा कला परिषद के सहयोग से सबका रंगमंच थिएटर ग्रुप की ओर से आयोजित उत्सव के पहले दिन एक गज फुट इंच नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष महेश जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
केपी सक्सेना द्वारा लिखित और पुष्कर सागर के निर्देशन में प्रस्तुत नाटक एक गज फुट इंच ने हास्य और पारिवारिक प्रसंगों के जरिये दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कलाकारों के प्रभावी अभिनय और संवादों ने दर्शकों को लगातार गुदगुदाया। हल्के-फुल्के अंदाज में प्रस्तुत इस पारिवारिक कॉमेडी नाटक ने रिश्तों की अहमियत और आपसी जुड़ाव का संदेश भी दिया।