फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The lane from Faridabad to Sarai Kale Khan will open soon.

Faridabad News: जल्द खुलेगी फरीदाबाद से सराय काले खां जाने वाली लेन

Tue, 25 Aug 2026 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
The lane from Faridabad to Sarai Kale Khan will open soon.
एनएचएआई ने वाहन चालकों की सुरक्षा से जुड़ी कमियों को दूर किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे पर जैतपुर-मीठापुर से सराय काले खां की ओर जाने वाली लेन अब कभी भी वाहन चालकों के लिए खोली जा सकती है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने वाहन चालकों की सुरक्षा से जुड़ी बाकी कमियों को दूर कर दिया है। एनएचएआई की ओर से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। अब दिल्ली पुलिस के निर्णय के बाद इस लेन पर यातायात शुरू हो जाएगा।


दिल्ली के सराय काले खां से फरीदाबाद की ओर आने वाली लेन को शुक्रवार रात ही यातायात के लिए खोल दिया गया था। हालांकि, सुरक्षा संबंधी कुछ कार्य बाकी होने के कारण फरीदाबाद से सराय काले खां की ओर जाने वाली लेन पर वाहनों को चलने की अनुमति नहीं दी गई थी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक धीरज सिंह ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा से संबंधित सभी जरूरी काम पूरे कर दिए गए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई है। अब दिल्ली पुलिस कभी भी फरीदाबाद से सराय काले खां की ओर जाने वाली लेन पर यातायात शुरू कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed