फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Slight relief from the heat after the rain, but waterlogging causes chaos.

Faridabad News: बारिश के बाद गर्मी से थोड़ी राहत, जलभराव से आफत

Tue, 25 Aug 2026 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Slight relief from the heat after the rain, but waterlogging causes chaos.
फरीदाबाद सेक्टर 49 गुरूग्राम रोड पर भरा बारिश का पानी । फोटो जोगेंद्र शर्मा - फोटो : 1
कई जगह ट्रैफिक रेंगता नजर आया, सड़कों पर जमा कूड़ा पानी में तैरता दिखा, बीमारी फैलने की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में सोमवार सुबह हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिली वहीं जलभराव ने आफत भी बढ़ा दी। कहीं पर जलभराव से ट्रैफिक रेंगता नजर आया तो कहीं पर सड़कों पर जमा कूड़ा पानी में तैरता दिखा। इससे बीमारियों के फैलने का खतरा और बढ़ गया है।


सोमवार सुबह करीब 8 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। इसके बाद तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। शाम 4:00 बजे तक अलग-अलग कभी तेज तो कभी धीमी बारिश होती रही। बारिश से सैनिक कॉलोनी रोड, एनआईटी-3, एनआईटी-5, पर्वतीय कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, डबुआ, गाजीपुर और सेक्टर-22 व 23 सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया। कई स्थानों पर सड़क और दुकानों के सामने पानी जमा हो गया। मंदिरों के बाहर भी श्रद्धालुओं को पानी से होकर गुजरना पड़ा। दुकानदारों को भी दुकानों के बाहर जमा पानी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। एनआईटी-3 में स्कूली बच्चों को जलभराव वाली सड़क से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। अभिभावकों को भी बच्चों के आने-जाने को लेकर चिंता रही। कई जगह नालियों का पानी सड़क पर आने से स्थिति और खराब हो गई।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की रफ्तार हुई धीमी

बल्लभगढ़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी बारिश का पानी जमा हो गया। जलभराव और धीमी गति से यातायात प्रभावित रहा। वाहन चालकों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। वहीं, नीलम पुल पर बारिश के बाद काफी लंबा जाम लग गया। जाम में वाहन चालकों को काफी देर तक फंसे रहना पड़ा। बारिश और जलभराव के कारण कई मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंगलवार को भी बारिश के आसार



मौसम में बदलाव के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना जताई है। लगातार बारिश की संभावना के बीच शहर में जलभराव वाले स्थानों को लेकर लोगों की परेशानी बनी हुई है।
-----------------------
सड़कों पर तैरता नजर आया कूड़ा
कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से शहर की सड़कों पर कूड़ा फैला हुआ है। बारिश से हुए जलभराव के कारण यह कूड़ा सड़कों पर तैरता नजर आया। सड़कों से गुजरने वाले राहगीरों को दुर्गंध अलग से झेलनी पड़ी। एनआईटी-तीन कल्याणपुरी बस्ती और मुल्ला होटल से चिमनीबाई धर्मशाला की ओर जाने वाले रोड पर कूड़ा बहता नजर आया। लोगों ने इसको लेकर नाराजगी भी व्यक्त की। बारिश की वजह से अब नगर निगम के लिए इस कूड़े को उठाना भी मुश्किल होगा।

-----------
धौज में हुई सबसे अधिक बारिश
सोमवार सुबह 8 से 5 बजे तक के आंकड़े
धौज - 70 मिमी
फरीदाबाद- 38 मिमी
बल्लभगढ़ - 34 मिमी
मोहना- 33 मिमी
बड़खल -32 मिमी
गौंछी - 31 मिमी
दयालपुर - 30 मिमी
तिगांव- 11 मिमी

फरीदाबाद सेक्टर 49 गुरूग्राम रोड पर भरा बारिश का पानी । फोटो जोगेंद्र शर्मा

फरीदाबाद सेक्टर 49 गुरूग्राम रोड पर भरा बारिश का पानी । फोटो जोगेंद्र शर्मा- फोटो : 1

फरीदाबाद सेक्टर 49 गुरूग्राम रोड पर भरा बारिश का पानी । फोटो जोगेंद्र शर्मा

फरीदाबाद सेक्टर 49 गुरूग्राम रोड पर भरा बारिश का पानी । फोटो जोगेंद्र शर्मा- फोटो : 1

फरीदाबाद सेक्टर 49 गुरूग्राम रोड पर भरा बारिश का पानी । फोटो जोगेंद्र शर्मा

फरीदाबाद सेक्टर 49 गुरूग्राम रोड पर भरा बारिश का पानी । फोटो जोगेंद्र शर्मा- फोटो : 1

फरीदाबाद सेक्टर 49 गुरूग्राम रोड पर भरा बारिश का पानी । फोटो जोगेंद्र शर्मा

फरीदाबाद सेक्टर 49 गुरूग्राम रोड पर भरा बारिश का पानी । फोटो जोगेंद्र शर्मा- फोटो : 1

फरीदाबाद सेक्टर 49 गुरूग्राम रोड पर भरा बारिश का पानी । फोटो जोगेंद्र शर्मा

फरीदाबाद सेक्टर 49 गुरूग्राम रोड पर भरा बारिश का पानी । फोटो जोगेंद्र शर्मा- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed