{"_id":"6d038d0262290910d309d5ecdc5b3533","slug":"file-property-tax-till-25th-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 नवंबर तक भर सकेंगे प्रॉपर्टी टैक्स ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 नवंबर तक भर सकेंगे प्रॉपर्टी टैक्स
अमर उजाला फरीदाबाद
Updated Sun, 17 Nov 2013 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स में छूट एक दिन के लिए बढ़ा दी है। अब नगर निगम में छूट के साथ प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लिए जनता को 25 नवंबर तक का समय मिलेगा।
विज्ञापन
सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स की नई अधिसूचना में 1 अप्रैल 2010 से 31 मार्च 2013 तक के बकायेदारों को 10 फीसदी छूट देने का प्रावधान किया है। यह छूट अधिसूचना जारी होने की तिथि (11 अक्तूबर) से 45 दिनों के भीतर ही मिलनी तय थी।
विज्ञापन
यह छूट 24 नवंबर तक ही मिलनी थी लेकिन अब 25 नवंबर तक जनता इस छूट का लाभ उठा सकती है। निगम के जेडटीओ बीएस पंवार का कहना है कि सरकार ने छूट में एक दिन का इजाफा किया है लेकिन आगे यह समय नहीं बढ़ाया जाएगा। माना जा रहा है कि 24 तारीख को रविवार होने के कारण यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
उधर, रविवार को भी निगम की ओर से जोन-3 की जनता के लिए कैंप लगाया। इसमें पानी व सीवर कनेक्शनों को वैध कराने के लिए 70 लोग पहुंचे। इनसे करीब 84 हजार रुपये वसूले गए।