{"_id":"cfa2bc07ef0051193df041bd732f2744","slug":"distance-education-17-degree-courses","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूरस्थ शिक्षा: इस बार 17 कोर्स में ही डिग्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूरस्थ शिक्षा: इस बार 17 कोर्स में ही डिग्री
फरीदाबाद
Updated Sat, 05 Oct 2013 08:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेजों में दाखिला पाने से वंचित विद्यार्थी दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) ने इसमें दाखिले के लिए 15 नवंबर तक का समय रखा है। दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
एमडीयू नोडल सेंटर के कॉर्डिनेटर अशोक मंगला ने बताया कि इस बार सामान्य विषयों में दाखिले देने का फैसला लिया गया है। किसी भी प्रोफेशनल कोर्स में दाखिला नहीं होगा।
विज्ञापन
बीबीए, बीसीए, एमसीए और एमबीए के लिए दूरस्थ शिक्षा में दाखिले पर रोक है। इसमें पहली बार मास कम्युनिकेशन में बीए, एमए का कोर्स शुरू कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में, बालाजी कॉलेज के प्राचार्य जगदीश चौधरी का कहना है कि दूरस्थ शिक्षा के तहत इस बार सिर्फ 17 विषयों में ही विद्यार्थियों को दाखिला दिया जा रहा है। इन्हें एमडीयू कैंपस में ही पढ़ाई करनी होगी।
स्नातक
विषय फीस
बीए 4000
बीएससी 4500
बीकॉम 4000
बीए-मॉस काम 9000
बैचलर ऑफ लाइब्रेरी
एंड इनफार्मेशन साइंस 9000
स्नातकोत्तर
विषय फीस
हिंदी 5000
अंग्रेजी 5000
संस्कृत 5000
इतिहास 5000
राजनीति शास्त्र 5000
अर्थशास्त्र 5000
लोक प्रशासन 5000
भूगोल 8000
एमकॉम 5500
एमएससी 8000
एमए-मॉस काम 9000
मास्टर ऑफ लाइब्रेरी
एंड इनफार्मेशन साइंस 11000