फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gang held who fired last week on police

पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले सरगना सहित गिरफ्त में चार आरोपी

Tue, 15 Mar 2016 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 15 Mar 2016 10:57 AM IST
विज्ञापन
gang held who fired last week on police
अरेस्‍ट

क्राइम ब्रांच बड़खल ने पुलिस टीम पर फायरिंग करने और शहर में दस से अधिक चोरी करने के आरोप में सगे भाई सुरेंद्र कुमार, विजय कुमार, उनके साथी आनंद उर्फ मामे व शम्मी को गिरफ्तार किया है। टीम ने उनके पास से चोरी के कैमरे, जेवर, डॉलर और औजार बरामद किए हैं।

विज्ञापन


गिरोह का सरगना सुरेंद्र मूल रूप से पालावास, रेवाड़ी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच इंचार्ज अनिल कुमार के मुताबिक गिरोह बंद घरों को निशाना बनाता था। विजय कुमार और शम्मी दिन में उन घरों की तलाश करते थे, जिनके दरवाजे पर दो तीन दिन के अखबार पड़े होते थे।
विज्ञापन


रात में सुरेंद्र और आनंद घर में घुसते थे जबकि विजय और शम्मी बाहर पहरा देते थे। 28 फरवरी को सेक्टर आठ के एक घर में चोरी का प्रयास करने के दौरान लोगों ने इन्हें घेर लिया था। यह लोग हवाई फायरिंग कर वहां से फरार हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद से पीछा कर रहेे एसएचओ सेक्टर सात भरत सिंह और उनकी टीम पर भी इन्होंने फायर किया था। शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर इन्हें  मुजेसर फाटक के पास से पकड़ा गया था। पूछताछ में इन्होंने सेक्टर सात, मुजेसर, तिगांव और सारन थाना क्षेत्र में चोरी की दस वारदात अंजाम देना कुबूल किया।


सरगना सुरेंद्र ने बताया कि उनके गिरोह को कई बंद घरों में कुछ भी नहीं मिला। बड़ा हाथ मारने के लिए उन्होंने एटीएम काटने का प्लान बनाया था। एटीएम को ढोने के लिए मारुति ईको कार खरीदी गई। काटने के लिए गैस कटर भी खरीद लिया गया। कुछ और बड़े औजार खरीदने केे लिए घर में चोरी करने की तैयारी कर रहे थे कि पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed