{"_id":"d7d90aac9280d1a625aeee57d6f4d2de","slug":"chhath-puja-material-price-hike","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पूजन की सामग्री हुई महंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पूजन की सामग्री हुई महंगी
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 06 Nov 2013 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई डायन का असर इस बार सूर्यदेवता की आराधना के त्योहार छठ पर भी पड़ेगा। छठ में प्रयोग की जाने वाली सामग्री काफी महंगी हो गई है। इसलिए व्रतियों ने सामग्रियों के वजन में कटौती करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ एवं झारखंड के लोग छठ को अपना सबसे बड़ा त्योहार मानते हैं। लेकिन लोगों को अपनी जेब के वजन को देखते हुए छठ सामग्री में मजबूरन कटौती करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
पूजा में प्रयोग होने वाली हर चीज के दाम आसमान पर हैं। तीन दिन तक चलने वाला यह त्योहार बुधवार से शुरू हो गया है। पूजा सामग्री खरीददारी के लिए बाजार में भीड़ लगनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
बिहार के सिवान जिले की रहने वाली सीमा मिश्रा ने बताया कि पूजा में प्रयोग होेने वाला बड़ा नींबू जहां पिछले वर्ष 60 रुपये का मिला था वहीं इस बार इसकी कीमत 80 रुपये हो गई है।
‘सूर्यदेव पर पड़ेगी महंगाई की मार’
भोजपुरी-अवधी समाज के सदस्य बेचू गिरी ने एक ई-मेल भेजी है, जिसका शीर्षक है ‘सूर्यदेव भी अबकी बार महंगाई की सजा भुगतेंगे’। उन्होंने लिखा है कि छठ पर्व में पूजा करने वाला हर व्रती अपनी शक्ति के अनुसार खर्च करता है। इसमें दिखावा कम से कम होता है। मनौती ज्यादा होती है। इसलिए सभी लोग अपने अपने हिसाब से खरीददारी कर रहे हैं। इस खरीददारी पर महंगाई की मार स्पष्ट दिखाई दे रही है। अर्घ्य देने वाले सूप और दउरी में सामान तो वही रहेगा मगर उसकी मात्रा इस बार कम होगी। कहा जाता है कि इंसान द्वारा देवताओं को जो भोग लगाया जाता है उसे देवता प्राप्त करते हैं। इसलिए अबकी बार महंगाई की मार सूर्यदेव को भी भोगनी होगी।
छठ पूजा का सामान, पिछले वर्ष और अब
सामान पिछले वर्ष रेट
शकरकंदी 40 55 रुपये/किलो
नाशपाती 50 80 रुपये/किलो
आलू 12-15 30-40 रुपये/किलो
अदरक 60-65 120 रुपये/किलो
गोभी 10 50 रुपये/किलो
बड़ा नींबू 50 80 रुपये/किलो
गन्ना 10 15-20 रुपये/ पीस
सूप 40 60 रुपये/पीस
डलिया 40 65 रुपये