{"_id":"bef953303b5258d4463eb9ef38d4aaaa","slug":"bk-hospital-college-s-part","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीके अस्पताल होगा कॉलेज का हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीके अस्पताल होगा कॉलेज का हिस्सा
फरीदाबाद
Updated Thu, 26 Sep 2013 11:25 PM IST
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पीजीआईएमएस रोहतक की तीन महिला डॉक्टरों की टीम ने बीके अस्पताल का दौरा किया।
विज्ञापन
दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर ईएसआई मेडिकल कॉलेज में बीके अस्पताल शामिल होगा। जिसके बाद आईपी (इंश्योर्ड पर्सन), बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) समेत सभी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज अधिकारियों ने बीके अस्पताल में चल रहे सभी विभागों का जायजा लिया। दरअसल एनएच-तीन में ईएसआई मेडिकल कॉलेज को शुरू करने के लिए कॉलेज प्रबंधन ने एमसीआई (मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया) को आवेदन किया है।
विज्ञापन
एमसीआई के नियमों के अनुसार स्थानीय सरकारी अस्पताल कॉलेज के साथ शामिल होना चाहिए। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. असीम दास ने बताया कि कॉलेज और अस्पताल दोनों एक दूसरे को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने में सहायता करेंगे। इसके मद्देनजर बीके अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं का जायजा लिया गया है।
विज्ञापन
बीके अस्पताल के ईएसआई में शामिल होने के बाद मरीजों को जिले में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलना संभव हो सकेगा। टीम के दौरे के समय ईएसआई मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. असीम दास, बीके अस्पताल के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. एमएम शर्मा समेत कई अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे।
